PlayBreaking News

छिंदवाड़ा में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, सांसद ने सिर पर रखा कलश

समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा के जिला स्तरीय समारोह में शामिल हुए सांसद सांसद ने अपने सिर पर कलश रखकर जिले भर में आयोजित होने वाली कलश यात्रा
Follow on Google News
छिंदवाड़ा में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, सांसद ने सिर पर रखा कलश
संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वी जयंती

छिंदवाड़ा। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर छिंदवाड़ा में समरसता संकल्प अभियान और कलश वंदन यात्रा का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास महाराज की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि संत रविदास महाराज ने करीब 650 वर्ष पहले समाज को जो संदेश दिए थे, वे आज भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने जाति-पाति से ऊपर उठकर समाज में एकता और समरसता की बात कही। उन्होंने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के माध्यम से मन की पवित्रता का महत्व बताया। सांसद ने कहा कि संत रविदास के अनुसार जब मन पवित्र होता है तो भगवान का वास भी वहीं होता है।

सांसद ने सिर पर रखा कलश

जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने सिर पर कलश रखकर कलश एवं रथ यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय से शुरू हुई। इसके बाद मानसरोवर, पुराना बैल बाजार, भाजपा कार्यालय, लालबाग, रामबाग, नरसिंहपुर नाका, श्याम टॉकीज, छोटा तालाब, छोटी बाजार, मेन रोड और फव्वारा चौक सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा अंबेडकर चौराहे पहुंची।

Breaking News

9 सितंबर तक जिलेभर में निकलेगी यात्रा

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 20 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कलश और रथ यात्राएं निकाली जाएंगी। ये यात्राएं जिले के विभिन्न विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री के कार्यों का भी किया जिक्र

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास महाराज के विचारों को आत्मसात करते हुए गरीब कल्याण के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने लोगों से संत रविदास के बताए रास्ते पर चलने और समाज में आपसी भाईचारे व समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts