Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर: पीथमपुर में प्रताप ग्रुप के दो एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू, सीएम बोले- मध्यप्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएंगे

इंदौर के पीथमपुर में प्रताप ग्रुप की दो एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की ओर निवेशकों का रुझान है और मध्यप्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाएगा। यहां एक माह में तीन बड़ी यूनिट्स की शुरुआत हो चुकी है।
इंदौर: पीथमपुर में प्रताप ग्रुप के दो एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू, सीएम बोले- मध्यप्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएंगे
पीथमपुर में प्रताप ग्रुप की दो एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू

इंदौर। पहली यूनिट कॉर्सिस इंडस्ट्रीज का एडवांस्ड ऑप्टिकल फाइबर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है, जो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देगा। दूसरी यूनिट वोल्टर्स टेक्नोलॉजीज की एडवांस्ड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स और लिथियम-आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिथियम बैटरी उत्पादन को समय की मांग बताया। करीब 850 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित इन यूनिट्स से 800 से 1000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।

ऑप्टिकल फाइबर प्लांट से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती

पहली यूनिट कॉर्सिस इंडस्ट्रीज का एडवांस्ड ऑप्टिकल फाइबर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। इसे भारत के तेजी से विस्तार कर रहे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यह यूनिट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, 5जी नेटवर्क, एफटीटीएच, डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी, रक्षा और अन्य महत्वपूर्ण संचार प्रणालियों के लिए उन्नत ऑप्टिकल फाइबर का निर्माण शुरू कर चुकी है। यह प्लांट डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें: विंध्य में आफत की बारिश-चित्रकूट में सड़कों पर चलीं नावें, रीवा के घरों में घुसा पानी

'लिथियम बैटरी उत्पादन समय की मांग'

दूसरी यूनिट वोल्टर्स टेक्नोलॉजीज की एडवांस्ड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स और लिथियम-आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम डिजिटल और एआई युग की दहलीज पर खड़े हैं, जहां उन्नत तकनीक भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि लिथियम बैटरी का उत्पादन समय की मांग है और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति और उच्चस्तरीय कनेक्टिविटी आज की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। ऑप्टिकल फाइबर और ऊर्जा भंडारण प्रणालियां इस अंतर को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और सौर, पवन ऊर्जा के सुरक्षित उपयोग को सक्षम बनाएंगी।

Breaking News

850 करोड़ का निवेश, 1000 लोगों को रोजगार

करीब 850 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित इन प्लांट्स ने पहले ही 800 से 1000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का उद्घाटन स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और औद्योगिक विकास की सोच को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने प्रताप ग्रुप को मध्यप्रदेश के भविष्य में निवेश के लिए बधाई देते हुए राज्य में इसी प्रकार के और निवेश लाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मिलकर अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, लोगों को सशक्त बना सकते हैं मध्यप्रदेश को नवाचार और अवसरों का केंद्र बना सकते हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts