Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MPPSC 2025: आदित्य ठाकुर ने किया टॉप, प्रथम रैंक हासिल की

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2025 में धार जिले की धरमपुरी तहसील के छोटे से गांव तारापुर के आदित्य ठाकुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। MPPSC द्वारा 19 अगस्त को घोषित परिणाम में आदित्य ठाकुर ने रैंक-1 हासिल की है।
MPPSC 2025: आदित्य ठाकुर ने किया टॉप, प्रथम रैंक हासिल की
आदित्य ठाकुर ने किया टॉप, प्रथम रैंक हासिल की

धार। आदित्य ठाकुर ने अपनी पूरी तैयारी अपने गांव तारापुर में रहकर ही की और पिछले 4-5 साल से लगातार MPPSC की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने संयुक्त परिवार, भाई-बहनों और दोस्तों के सपोर्ट को दिया है। इससे पहले कई बार इंटरव्यू देने के बावजूद वे अंतिम चयन से 1-2 अंकों से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार टॉप कर दिखाया।

गांव में रहकर की MPPSC की तैयारी

जानकारी के अनुसार आदित्य ठाकुर ने अपनी पूरी तैयारी अपने गांव तारापुर में रहकर ही की है। वे पिछले 4-5 साल से लगातार MPPSC की तैयारी कर रहे थे। MPPSC द्वारा 19 अगस्त को घोषित परिणाम में उन्होंने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका इंटरव्यू 9 जुलाई 2026 को हुआ था।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़ा बारहसिंघा का कुनबा, संख्या बढ़कर 303 हुई

कई बार अंतिम चयन में हुए असफल 

आदित्य ठाकुर का यह सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे कई बार MPPSC का इंटरव्यू दे चुके हैं, लेकिन अंतिम चयन से 1-2 अंकों से चूक जाते थे। वहीं पुलिस भर्ती में वे फिजिकल टेस्ट में बाहर हो गए थे। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी।

Breaking News

परिवार और दोस्तों को दिया सफलता का श्रेय

सफलता का श्रेय आदित्य ठाकुर ने अपने संयुक्त परिवार, भाई-बहनों और दोस्तों के सपोर्ट को दिया है। उनके पिता अजय ठाकुर ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर कार्यरत हैं और माता कल्पना ठाकुर हैं। परिवार में बहन कनक ठाकुर, अंकल संतोष ठाकुर और भाई नीरज ठाकुर और राहुल ठाकुर सहित ग्रामीण मित्र गोलू जायसवाल सवारियां ग्रुप ने उन्हें बधाई दी।

ये भी पढ़ें: भारत निर्वाचन आयोग टीम की सोहागपुर में हुई अहम बैठक, BLO को समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

गांव में बधाई देने वालों का लगा तांता

आदित्य ठाकुर की इस उपलब्धि के बाद परिवार और मित्र मंडली में खुशी की लहर है। छोटे से गांव तारापुर से निकलकर प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल करने पर ग्रामीणों में भी उत्साह है। गांव में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और क्षेत्र के लोग उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Sunny Riporter
By Sunny Riporter

Latest Posts