PlayBreaking News

Raipur:छत्तीसगढ़ में नशे में खतरनाक करतब,गले में जहरीला सांप लपेटकर घूमता रहा ग्रामीण, डसने के बाद अस्पताल से फरार

दो पैग के नशे में मौत से खेला ‘खतरनाक खेल,सांप ने कई बार डसा तो बिगड़ी हालत; इलाज के दौरान अस्पताल से निकल गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में एक ग्रामीण ने जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और बेखौफ होकर गांव में घूमता रहा।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में नशे में खतरनाक करतब,गले में जहरीला सांप लपेटकर घूमता रहा ग्रामीण, डसने के बाद अस्पताल से फरार

रायपुर/ गौरेला पेंड्रा मरवाही: छत्तीसगढ़ के GPM जिले में शराब के नशे में एक ग्रामीण ने ऐसा खतरनाक कारनामा कर दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। ग्रामीण ने पड़ोसी के घर में घुसे जहरीले सांप को पकड़कर गले में लपेट लिया और गांव में घूमता रहा। सांप ने उसे कई बार डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान वह वहां से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में खाद के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन, बिना लाइसेंस 531 क्विंटल उर्वरक जब्त, व्यापारी पर FIR




जहरीले सांप को बनाया गले का ‘हार’

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में एक ग्रामीण ने जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और बेखौफ होकर गांव में घूमता रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा, लेकिन नशे में धुत ग्रामीण खतरे को नजरअंदाज करता रहा।

यह भी पढ़ें: Raipur: चिदंबरम के नक्सलवाद पर बयान से भड़का बस्तर, पूर्व गृहमंत्री से माफी की मांग

पड़ोसी के घर घुसा था सांप

जानकारी के मुताबिक संतराम भैना नामक ग्रामीण को पता चला कि उसके पड़ोसी के घर में एक जहरीला सांप घुस गया है। इसके बाद शराब के नशे में वह सांप को पकड़ने पहुंच गया। सांप को सुरक्षित तरीके से हटाने के बजाय उसने उसे पकड़कर सीधे अपने गले में डाल लिया।

गांव की गलियों में चलता रहा खतरनाक खेल

सांप को गले में लपेटे संतराम गांव में घूमता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान सांप ने उसे कई बार डसा। नशे की हालत में होने के कारण उसे तत्काल खतरे का अंदाजा नहीं हुआ। वह लगातार सांप के साथ यह खतरनाक करतब करता रहा।

यह भी पढ़ें: Raipur: युवा कांग्रेस चुनाव की नई तारीख घोषित, 30 अगस्त से फिर शुरू होगी प्रक्रिया, 29 सितंबर तक चलेगा चुनावी दंगल

जहर फैलने लगा तो बिगड़ी हालत

कुछ समय बाद सांप के जहर का असर दिखाई देने लगा और संतराम की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और जहरीले सांप के काटने के कारण निगरानी में रखा।

इलाज के बीच अस्पताल से ही फरार

सबसे चौंकाने वाली बात इसके बाद सामने आई। अस्पताल में इलाज के दौरान संतराम मौका पाकर वहां से निकल गया। उसके अस्पताल से फरार होने के बाद से उसका पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Raipur: अभनपुर नपा अध्यक्ष पर FIR, CMO को ‘नंगा करके मारने’ की धमकी का आरोप, 20 मिनट तक गाली-गलौज का VIDEO वायरल

वीडियो वायरल, लोग बोले- मौत से खिलवाड़

पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण जहरीले सांप को गले में लटकाए दिखाई दे रहा है। घटना को लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं और इसे नशे में जान जोखिम में डालने का खतरनाक उदाहरण बता रहे हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts