Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले आयकर अधिकारी, साइलेंट अटैक की आशंका

कटनी में आयकर विभाग के अधिकारी मानवेंद्र सिंह गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वे बेड पर अचेत मिले। डॉक्टर ने मृत घोषित किया और प्रथम दृष्टया साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई। पुलिस जांच कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
कटनी में गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले आयकर अधिकारी, साइलेंट अटैक की आशंका
कटनी में गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले आयकर अधिकारी

कटनी। शहर में पदस्थ आयकर अधिकारी मानवेंद्र सिंह गुरुवार सुबह गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर एक कर्मचारी उन्हें जगाने पहुंचा था। दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, मानवेंद्र सिंह आयकर कार्यालय के पास स्थित कॉलोनी के गेस्ट हाउस में अकेले रहते थे। गुरुवार सुबह जब वे काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो एक कर्मचारी उन्हें देखने पहुंचा।

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गए।

बेड पर अचेत मिले अधिकारी

कमरे के अंदर मानवेंद्र सिंह बेड पर अचेत अवस्था में मिले। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया डॉक्टरों ने साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Breaking News

रात में दोस्तों से की थी फोन पर बात

बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह ने बुधवार रात करीब 10 बजे तक अपने दोस्तों से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने खाना खाया और सोने चले गए। सुबह उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद आयकर विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, कमरे से फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मृतक अधिकारी के परिजन उत्तर प्रदेश में रहते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के शुक्रवार सुबह कटनी पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts