Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में कार से 20 पेटी देसी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार; मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

कटनी के बिलहरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से 20 पेटी देसी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन कर रहे 25 वर्षीय यश काछी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 7 लाख 98 हजार 500 रुपए का मशरुका जब्त किया है।
कटनी में कार से 20 पेटी देसी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार; मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
कटनी में कार से 20 पेटी देसी शराब जब्त

कटनी। पुलिस के अनुसार अर्टिगा कार की डिग्गी में 17 पेटी लाल मसाला और 3 पेटी सफेद प्लेन देसी शराब मिली। कुल 20 पेटी शराब की कीमत करीब 98 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। शराब परिवहन के संबंध में आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने शराब और करीब 7 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) शिवा पाठक और थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव के निर्देशन में पुलिस स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर अर्टिगा कार नंबर MP 21 CA 6921 की घेराबंदी की। कार के चालक को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम यश काछी पिता पप्पू काछी, उम्र 25 वर्ष, निवासी भट्टा मोहल्ला रंगनाथ, जिला कटनी बताया।

ये भी पढ़ें: कटनी में गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले आयकर अधिकारी, साइलेंट अटैक की आशंका

7 लाख की कार सहित 7.98 लाख का मशरुका जब्त

आरोपी के कब्जे से 20 पेटी देसी शराब और शराब परिवहन में उपयोग की जा रही मारुति सुजुकी अर्टिगा कार जब्त की गई। कार की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने समक्ष गवाहों के सामने कुल करीब 7 लाख 98 हजार 500 रुपए का मशरुका जब्त किया है।

Breaking News

धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

आरोपी का जुर्म धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के सोर्स के संबंध में जांच जारी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन और सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts