PlayBreaking News

पन्ना में बोरवेल में उतरे पिता-पुत्र की मौत, मोटर सुधारने गए थे खेत; रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए शव

पन्ना में खेत में मोटर सुधारने बोरवेल में उतरे एक पिता-पुत्र की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनके शवों को बोरवेल से बाहर निकाला गया है।
Follow on Google News
पन्ना में बोरवेल में उतरे पिता-पुत्र की मौत, मोटर सुधारने गए थे खेत; रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए शव
पन्ना में बोरवेल में उतरे पिता-पुत्र की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। नारायणपुरा गांव में खेत की मोटर ठीक करने के लिए बोरवेल में उतरे पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय उजागर लाल वर्मन और उनके 30 वर्षीय बेटे अतुल वर्मन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक नारायणपुरा निवासी उजागर लाल वर्मन का खेत मुतलान हार क्षेत्र में है। खेत में लगे बोरवेल से पानी आना बंद हो गया था। इसके बाद मोटर की जांच और पानी की सप्लाई दोबारा शुरू करने के लिए पिता-पुत्र खेत पहुंचे थे।

पहले बेटा बोरवेल में उतरा, फिर पिता भी नीचे गए

बताया जा रहा है कि अतुल वर्मन सबसे पहले करीब 10 से 12 फीट गहरे बोरवेल में मोटर की जांच करने के लिए उतरे थे। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो उनके पिता उजागर लाल को चिंता हुई। इसके बाद वे भी बेटे को देखने के लिए बोरवेल के अंदर उतर गए। जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो परिवार के लोगों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीण तुरंत खेत पर पहुंचे और बोरवेल के अंदर देखा तो पिता-पुत्र दोनों बेहोश हालत में मिले।

ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बोरवेल से बाहर निकाला गया और पवई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: भारत निर्वाचन आयोग टीम की सोहागपुर में हुई अहम बैठक, BLO को समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पिता-पुत्र की मौत किस वजह से हुई इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर बिजली का करंट लगने या बोरवेल के अंदर जहरीली गैस जमा होने की आशंका जताई जा रही है। बंद जगह में ऑक्सीजन की कमी भी हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बेगमगंज-यूसीसी विधेयक के विरोध में मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन, धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पवई BMO डॉ. सुरेश सोनी के मुताबिक दोनों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। मौत की मेडिकल वजह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि पिता-पुत्र की जान करंट, जहरीली गैस, ऑक्सीजन की कमी या किसी अन्य कारण से गई।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts