राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार धामनोद पहुंचे गजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने के बाद निमाड़ क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से मालवा-निमाड़ में खुशी का माहौल है। उनके नए दायित्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर आतिशबाजी कर उत्साह जताया। इसी क्रम में गुरुवार को राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल का पहली बार धामनोद नगर आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए धार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह मंच लगाकर उनका स्वागत किया गया।
सावित्री ठाकुर के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
धामनोद-महेश्वर मार्ग स्थित केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विशाल मंच सजाया गया था। गजेंद्र सिंह पटेल के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और राष्ट्रीय महामंत्री की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भी उनका स्वागत किया। समर्थकों के उत्साह से कार्यक्रम स्थल पर माहौल काफी जोशीला नजर आया। गजेंद्र सिंह पटेल के काफिले के साथ भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार और प्रदेश महामंत्री जयदीप पटेल भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: धनोरा में कॉलेज और मिनी स्टेडियम की मांग, 20 दिन में कार्रवाई नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें दिनेश मथुरा शर्मा, राकेश पटेल धामनोद, गोलू जायसवाल, पुरुषोत्तम तायल, रमेश पान, विजय सोनी, सुनीता दुबे, अरुण मालवीया, अभिजित सोलंकी, राहुल पान, लाल सिंह बघेल, दीपक ठाकुर, हुकुम वसुनिया, मुकुट पटेल, सुनील सन्नी राठौड़, दिलीप डावर और आनंद ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद गजेंद्र सिंह पटेल के धामनोद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे निमाड़ क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर बताते हुए उनके नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें: सीहोर में 7 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, नपाध्यक्ष ने गिनाए विकास कार्य





















