Devuthani Ekadashi 2025 :कब है देवउठनी एकादशी 1 या 2 नवंबर? जानें तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Follow on Google News
कब है देवउठनी एकादशी 1 या 2 नवंबर? जानें तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सनातन धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का विशेष स्थान है। जिसे देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे देवोत्थान एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के चार महीने की लंबी योगनिद्रा (चातुर्मास) से जागने का प्रतीक है। 

    मांगलिक कार्यों की शुरुआत

    बता दें कि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम के लिए चले जाते हैं। इस चार महीने की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। जिसमें सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों विशेषकर विवाह पर रोक लग जाती है। देवउठनी एकादशी के दिन श्रीहरि के जागृत होते ही शुभ कार्यों पर लगा यह विराम समाप्त हो जाता है। इसके बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य पुन: आरंभ हो जाते हैं। इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है जो अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है।

    देवउठनी एकादशी की सही तिथि और समय

    पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में एकादशी तिथि दो दिन होने के कारण व्रत की तिथि इस प्रकार है । देव उठनी एकादशी 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी और इस एकादशी का पारण समय 2 नवंबर की दोपहर 01:11 से 03:23 बजे तक रहेगा। पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय दोपहर 12:55 का है। वहीं, गौण देवोत्थान एकादशी व्रत 2 नवंबर को है और पारण का समय 3 नवंबर की सुबह 06:34 से 08:46 बजे तक रहेगा।

    क्या है पूजन की विधि?

    इस पवित्र दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। घर के आंगन में या पूजा स्थान पर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें। उन्हें रोली, चंदन, पीले फूल, फल, केसर, हल्दी, और विशेष रूप से तुलसी दल अर्पित करें। चूंकि भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। इसलिए भोग में पीले रंग की मिठाई, पेड़े या बेसन के लड्डू शामिल करें। पूजा के बाद व्रत कथा सुनकर मंत्र जप और आरती कर क्षमा याचना करें।

    People's Reporter
    By People's Reporter
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts