Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड के बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो माओवादी ढेर, CRPF का एक जवान शहीद

झारखंड के बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो माओवादी ढेर, CRPF का एक जवान शहीद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत स्थित जिल्का पहाड़ पर बुधवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई, जिसके बाद लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस दौरान आसपास के गांवों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में छिप गए।

    CRPF की कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद

    इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया है और दो जवान घायल हुए हैं। शहीद जवान के शव को हेलीकॉप्टर से ले जाया जा रहा है, जबकि घायलों को एयर एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

    अब तक दो नक्सली मार गिराए

    जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां घटनास्थल की ओर भेजी गई हैं।

    असम के वीर सपूत ने दी शहादत

    शहीद जवान असम के कोकराझार जिले के रहने वाले थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कोकराझार के सीटी/जीडी पर्नेश्वर कोच ने नक्सलियों से लड़ते हुए शहादत दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम की जनता उनके बलिदान को नमन करती है और राज्य सरकार उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है।

    Uploaded media

    नक्सलवाद के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

    मुख्यमंत्री सरमा ने भरोसा दिलाया कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हमारे सुरक्षाबल नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी ताकत के साथ लगे रहेंगे। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और लगातार तलाशी अभियान जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts