🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Jashpur:पुलिस को चकमा देकर मुंबई में छिपा था पूर्व नक्सली,जशपुर पुलिस ने दबोचा,

जंगल में हथियारों के दम पर वसूली का आरोप, प्रेमी जोड़े के परिजनों से 35 हजार और ग्रामीणों से 5 हजार रुपए लेने का दावा। जशपुर कोतवाली पुलिस को 11 जून को सूचना मिली थी कि बूमतेल के सरनाटोली जंगल में दो हथियारबंद व्यक्ति लोगों को धमकाकर कथित तौर पर रुपए वसूल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
Follow on Google News
पुलिस को चकमा देकर मुंबई में छिपा था पूर्व नक्सली,जशपुर पुलिस ने दबोचा,

जशपुर: जशपुर पुलिस ने हथियारबंद होकर जंगल में लोगों से कथित तौर पर वसूली करने वाले दो आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार करने के बाद उसके साथी को मुंबई से दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से INSAS राइफल, देसी राइफल, कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और तलवार बरामद की गई है। इनमें से एक आरोपी के पूर्व नक्सली संगठन CPI से जुड़े होने की जानकारी भी पुलिस जांच में सामने आई है।

Gariyaband: विश्व आदिवासी दिवस पर गरियाबंद पहुंचेंगे AAP सांसद संजय सिंह, जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर करेंगे आवाज बुलंद

जंगल में हथियारों के साथ वसूली की सूचना से मचा हड़कंप

जशपुर कोतवाली पुलिस को 11 जून को सूचना मिली थी कि बूमतेल के सरनाटोली जंगल में दो हथियारबंद व्यक्ति लोगों को धमकाकर कथित तौर पर रुपए वसूल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान संदिग्ध मौके पर नहीं मिले, लेकिन जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। इसमें एक INSAS राइफल, एक देसी राइफल, एक कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और एक तलवार शामिल थी।

Korba: खेत में अचानक दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप,पकड़कर वन विभाग को दी सूचना

प्रेमी जोड़े और ग्रामीणों से वसूली का आरोप

पुलिस जांच में आरोप है कि INSAS राइफल के दम पर आरोपियों ने एक प्रेमी जोड़े के परिजनों से 35 हजार रुपए की वसूली की थी। इसके अलावा जंगल में मशरूम चुनने गए ग्रामीणों से भी कथित तौर पर 5 हजार रुपए लिए गए। पुलिस अब इन घटनाओं से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मामला, जांच तेज

हथियार बरामद होने के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की पहचान झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के लूंगा गांव निवासी हृदय साहू उर्फ मांगू और कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी पलटू दास (36) के रूप में की।

sakti: शिक्षा का मंदिर बना शराब पार्टी का अड्डा,स्कूल में चिकन-शराब के साथ शिक्षकों का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस

पुलिस पहुंची तो एक आरोपी पकड़ा गया, दूसरा हो गया फरार

जशपुर पुलिस ने हृदय राम को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान उसका साथी पलटू दास पुलिस को चकमा देकर मौके से निकल गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। मुखबिर तंत्र और साइबर टीम की मदद से पुलिस को उसके मुंबई में छिपे होने की जानकारी मिली।

मुंबई में घेराबंदी कर दबोचा गया पलटू दास

पुलिस के अनुसार आरोपी के मुंबई में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में टीम रवाना की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पलटू दास को गिरफ्तार कर लिया।जशपुर पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियारों के स्रोत, कथित वसूली की अन्य घटनाओं और नक्सली संगठन से उसके संबंधों की जानकारी जुटा रही है।

kanker: कांकेर में सांप के काटने के बाद युवक ने गले में लटकाया वही सांप, बाइक से अस्पताल जाने का VIDEO वायरल

पुलिस जांच में पूर्व नक्सली कनेक्शन का दावा

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक के नक्सली संगठन CPI से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।पुलिस का कहना है कि हथियारों की बरामदगी और कथित वसूली के मामलों को जोड़कर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts