🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

kanker:कांकेर में सांप के काटने के बाद युवक ने गले में लटकाया वही सांप, बाइक से अस्पताल जाने का VIDEO वायरल

देवजीत सरकार का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में, गले में सांप डालकर बाइक चलाते दिखा युवक: पखांजूर अस्पताल पहुंचने की नहीं हुई पुष्टि,संगम निवासी देवजीत सरकार को सांप के काटने के बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया। बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद युवक ने उसे पकड़ लिया और गले में लटका लिया। इसके बाद वह खुद बाइक चलाते हुए अस्पताल की ओर निकल पड़ा।
Follow on Google News
कांकेर में सांप के काटने के बाद युवक ने गले में लटकाया वही सांप, बाइक से अस्पताल जाने का VIDEO वायरल

कांकेर: जिले के संगम इलाके में सांप के काटने के बाद एक युवक का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देवजीत सरकार नाम का युवक गले में सांप लटकाकर खुद बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इसी सांप ने युवक को काटा था। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पखांजूर सिविल अस्पताल में उसके पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी गिरफ्तार

सांप ने काटा तो उसी को गले में डाल लिया!

संगम निवासी देवजीत सरकार को सांप के काटने के बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया। बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद युवक ने उसे पकड़ लिया और गले में लटका लिया। इसके बाद वह खुद बाइक चलाते हुए अस्पताल की ओर निकल पड़ा।

/img/129/1786181697825

ये भी पढ़ें: Ambikapur: 1 करोड़ की रिश्वत का आरोप, ट्रेनी IPS राहुल बंसल को CBI स्पेशल कोर्ट का नोटिस

गले में सांप, हाथ में बाइक की कमान

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में युवक के गले में सांप साफ दिखाई दे रहा है। वह सामान्य तरीके से बाइक चलाते हुए सड़क पर जाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद संगम और आसपास के इलाकों में लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

VIDEO वायरल होते ही मची चर्चा

किसी व्यक्ति द्वारा बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर शेयर किया गया। इसके बाद वीडियो तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोग युवक के इस कदम को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bijapur: पामेड़ की बेटियों की दर्दनाक पढ़ाई,15-20 किमी पैदल स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, हॉस्टल की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं

सांप को पकड़ना पड़ सकता है भारी

सांप के काटने के बाद उसे पकड़ना या गले में लटकाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। सांप जीवित होने की स्थिति में दोबारा काट सकता है। ऐसे मामलों में सांप के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने के बजाय पीड़ित को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से अस्पताल ले जाना ज्यादा जरूरी है।

पखांजूर अस्पताल पहुंचा या नहीं?

घटना के बाद पखांजूर सिविल अस्पताल में भी जानकारी ली गई। खबर लिखे जाने तक देवजीत सरकार के अस्पताल पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। युवक की वर्तमान स्थिति को लेकर भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई ट्रिपल मर्डर पत्नी-बेटी समेत 3 हत्याओं में फांसी रद्द, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा रवि शर्मा

वीडियो ने खड़ा किया बड़ा सवाल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भले ही लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर रहा हो, लेकिन सांप के काटने के बाद इस तरह जोखिम उठाना जानलेवा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसी स्थिति में सांप को पकड़ने के बजाय तत्काल चिकित्सा सहायता लेना चाहिए।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts