Jashpur:पुलिस को चकमा देकर मुंबई में छिपा था पूर्व नक्सली,जशपुर पुलिस ने दबोचा,
जशपुर पुलिस ने हथियारों के साथ जंगल में लोगों को कथित तौर पर धमकाकर वसूली करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी को झारखंड के गुमला जिले से पकड़ा गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से INSAS राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं। मामला 11 जून का है। जशपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बूमतेल के सरनाटोली जंगल में दो हथियारबंद व्यक्ति
PREM
8 Aug 2026



























