🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Korba:खेत में अचानक दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप,पकड़कर वन विभाग को दी सूचना

कोरबा के तरदा गांव में खेत के बीच पहुंचा मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़ा; सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची,सुबह किसान रोज की तरह खेत में काम करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद मगरमच्छ पर पड़ी। अचानक खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से किसान घबरा गए। उन्होंने तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।
Follow on Google News
खेत में अचानक दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप,पकड़कर वन विभाग को दी सूचना

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से लगे तरदा गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। खेत में मगरमच्छ होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें: sakti: शिक्षा का मंदिर बना शराब पार्टी का अड्डा,स्कूल में चिकन-शराब के साथ शिक्षकों का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस

खेत में काम करने पहुंचे किसानों ने देखा मगरमच्छ

सुबह किसान रोज की तरह खेत में काम करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद मगरमच्छ पर पड़ी। अचानक खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से किसान घबरा गए। उन्होंने तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। मगरमच्छ का आकार छोटा होने के कारण ग्रामीण इसे मगरमच्छ का बच्चा बता रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने सावधानीपूर्वक उसे पकड़कर सुरक्षित रखा और वन विभाग को सूचना दी।

/img/129/1786184856570

ये भी पढ़ें: kanker: कांकेर में सांप के काटने के बाद युवक ने गले में लटकाया वही सांप, बाइक से अस्पताल जाने का VIDEO वायरल

हसदेव नदी से भटककर खेत में पहुंचने का अनुमान

तरदा गांव के पास से हसदेव नदी गुजरती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ नदी से भटककर खेतों की ओर पहुंचा होगा। नदी के आसपास मगरमच्छों की मौजूदगी को देखते हुए इस इलाके में अन्य मगरमच्छ होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी से लगे खेतों में काम करने वाले किसानों को अब विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

/img/129/1786184851682

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

मगरमच्छ मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने पूरे मामले की जानकारी ली और मगरमच्छ को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू की। रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी के मुताबिक, फिलहाल एक ही मगरमच्छ मिला है। इसे ग्रामीणों ने पकड़कर सुरक्षित रखा हुआ था। उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Ambikapur: 1 करोड़ की रिश्वत का आरोप, ट्रेनी IPS राहुल बंसल को CBI स्पेशल कोर्ट का नोटिस

खेत में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

खेत में मगरमच्छ मिलने की घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ग्रामीण मगरमच्छ को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि मगरमच्छ खेत तक कैसे पहुंचा और आसपास के क्षेत्र में इसकी मौजूदगी से कोई और खतरा तो नहीं है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts