हरदा की कनुप्रिया राजपूत ने राष्ट्रीय कयाकिंग चैंपियनशिप में जीते 4 स्वर्ण पदक, बढ़ाया जिले का मान

हरदा जिले के छोटे से गांव बिछोलामाल की बेटी कनुप्रिया राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। उनकी इस सफलता से प्रदेश और जिले का गौरव बढ़ा है। कनुप्रिया की उपलब्धि से जिलेभर में खुशी का माहौल है।
चंडीगढ़ में आयोजित हुई प्रतियोगिता
मध्य प्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत भोपाल स्थित राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी कनुप्रिया सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। 2 से 6 नवंबर तक पंजाब के चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक पर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कयाकिंग एवं केनोइंग चैंपियनशिप 2026-27 आयोजित हुई। इसकी मेजबानी सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली ने की।
हरदा में समाजसेवी रेखा पटेल की अनूठी पहल, बेटे के जन्मदिन पर नवजात शिशुओं को बांटी 111 बेबी किट
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं कनुप्रिया
कनुप्रिया लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब की छात्रा हैं। इसके साथ ही वह मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, भोपाल की खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
चार स्पर्धाओं में जीते स्वर्ण पदक
कनुप्रिया ने चैंपियनशिप की चार स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने 1000 मीटर, 200 मीटर और 500 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा 1000 मीटर की एक अन्य स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इस तरह उन्होंने कुल चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश और हरदा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।




















