'न परमिशन मांगी, न दी':संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, नई दिल्ली में लागू हुई धारा 163

जंतर-मंतर से संसद तक प्रस्तावित मार्च को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मार्च की पूरी तैयारी कर ली गई है, जबकि दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के किसी भी मार्च के लिए न तो अनुमति मांगी गई है और न ही दी गई है। संसद सत्र से पहले सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, नई दिल्ली में लागू हुई धारा 163
संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान

नई दिल्ली। पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली जिले में BNS की धारा 163 लागू है। इसके तहत जंतर-मंतर के निर्धारित स्थल को छोड़कर बिना अनुमति किसी भी विरोध मार्च, जुलूस या प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। पुलिस ने लोगों से कानून का पालन करने और अनधिकृत सभा या मार्च से दूर रहने की अपील की है।

मार्च को लेकर बनी असमंजस की स्थिति

20 जुलाई को प्रस्तावित जंतर-मंतर से संसद मार्च को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। एक ओर प्रदर्शनकारी दावा कर रहे हैं कि उनकी तैयारियां पूरी हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में मार्च को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Twitter Post

दिल्ली पुलिस ने जारी किया आधिकारिक बयान

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि संसद तक प्रस्तावित मार्च को लेकर सामने आ रही खबरों के बीच यह स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए न तो अनुमति मांगी गई है और न ही कोई अनुमति दी गई है। पुलिस ने कहा कि सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

दमोह: संरक्षित स्थल के जर्जर भवन में ड्यूटी करने मजबूर गार्ड

धारा 163 के तहत लागू है निषेधाज्ञा

पुलिस के अनुसार नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163, जो पहले सीआरपीसी की धारा 144 थी, लागू है। इसके तहत जंतर-मंतर पर निर्धारित विरोध स्थल को छोड़कर बिना पूर्व अनुमति किसी भी विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है।

Breaking News

संसद सत्र के चलते बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई से संसद का सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में जनता की सुरक्षा, सुरक्षित व्यक्तियों की सुरक्षा और महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

कोलकाता : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का आरोपी महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार, 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने साफ कहा है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनधिकृत सभा या मार्च में शामिल न हों और सार्वजनिक शांति, सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts