Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश का पानी भरने से कई उड़ानें प्रभावित, IndiGo और Air India ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से दिल्ली आने वाली कुछ घरेलू उड़ानों में देरी हुई। IndiGo और Air India ने यात्रियों से एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश का पानी भरने से कई उड़ानें प्रभावित, IndiGo और Air India ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली एयरपोर्ट पर भरा पानी।

नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश का असर हवाई यातायात पर भी दिखाई दिया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कई हिस्सों में बारिश का पानी भरने से यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया समेत कई स्थानों पर पानी जमा दिखाई दे रहा है। खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली कई उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा, जबकि अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली कुछ घरेलू उड़ानों में देरी की स्थिति बनी। एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को भी जलभराव और धीमे ट्रैफिक के कारण अतिरिक्त समय लगने की आशंका है।

IndiGo ने यात्रियों से कहा- घर से निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

मौसम की स्थिति को देखते हुए IndiGo ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा कि दिल्ली में खराब मौसम के चलते फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हुआ है और वह स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान का ताजा स्टेटस वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जरूर जांच लें। साथ ही यात्रियों से यात्रा के लिए सामान्य से अधिक समय लेकर निकलने को कहा गया है, क्योंकि बारिश और जलभराव के कारण सड़कों पर यातायात की रफ्तार प्रभावित हो सकती है। एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए आभार जताते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता बताया है।

ये भी पढ़ें: बिहार में 15 साल से बांध का इंतजार, 20 दिन से पानी में डूबा मदरौनी गांव; 1500 से ज्यादा लोगों की जिंदगी बेहाल

Air India की भी एडवाइजरी, दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर की आशंका

Air India ने भी खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा कि बारिश के कारण दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है। यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जांचने को कहा गया है। इसके लिए एयर इंडिया ने अपने फ्लाइट स्टेटस पेज का लिंक भी उपलब्ध कराया है। एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट पर लिखा, आज खराब मौसम की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली फ़्लाइट्स पर असर पड़ सकता है। एक आसान यात्रा अनुभव पक्का करने के लिए, हम अपने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले नीचे दिए गए लिंक पर फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने के लिए कहते हैं: https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html… आपकी समझदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़ें: 20 राज्यों में आज भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 72 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; MP में भी तेज बारिश की चेतावनी

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts