Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

निशु आजाद केस पर बोले सौरव दास, हमें फिर से सड़कों पर उतरना पड़ा

सौरव दास ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर उन्हें दोबारा सड़कों पर उतरना पड़ा और वे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। उनका कहना है कि निशु के पिता के सिर पर गंभीर चोट आई थी, इसलिए हत्या की कोशिश से जुड़ी धाराएं लगाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस की ओर से 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने की बात भी उन्होंने कही।
निशु आजाद केस पर बोले सौरव दास, हमें फिर से सड़कों पर उतरना पड़ा
निशु आजाद केस पर बोले सौरव दास, हमें फिर से सड़कों पर उतरना पड़ा

सौरव दास ने कहा कि निशु के पिता संजय आजाद के सिर पर गंभीर चोट आई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि मामले में आईपीसी की धारा 307 क्यों नहीं लगाई गई। दास के मुताबिक, वे इसी मांग को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन गए थे और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

307, 308 और SC/ST एक्ट लगाने की मांग

दास ने दावा किया कि स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में हत्या की कोशिश करने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने धारा 308 को शामिल करने, एससी-एसटी एक्ट लगाने और स्वतंत्र भारद्वाज समेत अन्य आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: पिनाकल की जमीन में ‘डबल डील’ का खेल! प्लॉट बेचने के बाद उसी जमीन का फिर सौदा,16 शिकायतें, 4 पर FIR

चंद्रशेखर आजाद और पप्पू यादव भी पहुंचे

सौरव दास ने बताया कि उनके साथ सांसद चंद्रशेखर आजाद और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे थे। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी अपनी कानूनी टीम भेजी और वकील उनके साथ मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल डीसीपी से मुलाकात कर राजधानी में ऐसी बर्बरता को अस्वीकार्य बताया।

Breaking News

ऑनलाइन धमकियों पर भी दर्ज कराई शिकायत

दास ने कहा कि निशु आजाद को स्वतंत्र भारद्वाज और अन्य लोगों की ओर से मिल रही ऑनलाइन धमकियों की शिकायत भी दी गई है। इसमें जाति को निशाना बनाने वाली टिप्पणियां भी शामिल हैं और मांग की गई है कि शिकायत को एफआईआर में बदला जाए और पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित साइबर अपराध की धाराएं जोड़ी जाएं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts