Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आगरा: बेड पर मिली लाश, दूसरी जाति के युवक से अफेयर; नाराज पिता ने बेटी को मार डाला

आगरा में दूसरी जाति के युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने बेटी की हत्या करने की बात कबूल की।
आगरा: बेड पर मिली लाश, दूसरी जाति के युवक से अफेयर; नाराज पिता ने बेटी को मार डाला
आगरा: बेड पर मिली लाश, दूसरी जाति के युवक से अफेयर

आगरा। पुलिस के मुताबिक, एकता थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यापारी अपनी पत्नी रजनी और 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ रहता था। लक्ष्मी का गांव के ही दूसरी जाति के युवक से प्रेम-प्रसंग था, जिसे लेकर परिवार में दो दिनों से तनाव और विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम घर में मां और भाई के मौजूद नहीं होने पर चंद्रवीर ने बेटी पर बांके से हमला किया। इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी जान ले ली और वारदात की जानकारी देने खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गया।

प्रेम-प्रसंग को लेकर घर में चल रहा था विवाद

लक्ष्मी 12वीं पास थी और गांव के ही एक युवक के संपर्क में थी। पुलिस के अनुसार, युवक दूसरी जाति का था और इसी रिश्ते को लेकर उसके पिता चंद्रवीर लगातार विरोध कर रहे थे। बेटी को रिश्ता खत्म करने के लिए समझाने के बावजूद वह तैयार नहीं हुई, जिसके बाद घर में पिछले दो दिनों से तनाव बना हुआ था।

ये भी पढ़ें: GTA 6 का जबरदस्त क्रेज, Netflix पर 4 दिन में 31.1 मिलियन Views; ट्रेलर ने मचाया तहलका

घर में अकेली थी लक्ष्मी

लक्ष्मी घर में बेड पर लेटी हुई थी। उस समय उसका बड़ा भाई लवकुश गुरुग्राम में नौकरी करता है, जबकि मां रजनी किसी काम से बाजार गई थी। घर में किसी अन्य सदस्य के नहीं होने के दौरान चंद्रवीर ने बेटी पर हमला कर दिया।

पहले बांके से किया हमला, फिर दबाया गला

बताया जा रहा है कि चंद्रवीर ने गुस्से में लक्ष्मी के सिर पर बांके से वार किया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद जब वह तड़पने लगी तो आरोपी ने दोनों हाथों से उसका गला दबा दिया। इससे लक्ष्मी की मौत हो गई।

Breaking News

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा पिता

वारदात को अंजाम देने के बाद चंद्रवीर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारियों को अपनी बेटी की हत्या की जानकारी दी और वारदात के बारे में बताया। आरोपी के थाने पहुंचने के बाद पुलिस टीम, एसीपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: शहडोल में उफान पर बरने नदी, पुल के ऊपर बहा पानी; MP-छत्तीसगढ़ का संपर्क टूटा

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts