Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ED का बड़ा एक्शन: Jacqueline Fernandez की 7.23 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

ED का बड़ा एक्शन: Jacqueline Fernandez की 7.23 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ED ने एक्ट्रेस की 7 करोड़ 27 लाख की प्रॉपर्टी जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह रकम ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को गिफ्ट की थी।

सुकेश से गिफ्ट्स लेकर फंसीं जैकलीन

ED के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ के गिफ्ट्स दिए थे। सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे। इसके अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी दिए थे। मालूम हो, Jacqueline Fernandez काफी समय से ED की रडार पर हैं। एक्ट्रेस से ED की टीम तीन बार पूछताछ भी कर चुकी है। उनके खिलाफ ED लुकआउट नोटिस भी जारी कर चुकी है। 5 दिसंबर 2021 को देश से बाहर जाने की कोशिश करते हुए उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था।

जैकलीन-सुकेश रिलेशनशिप में थे!

सुकेश ने दावा किया है कि वह जैकलीन के साथ रिलेशन में रहा है। दोनों की कुछ तस्वीरें इस दावे की पुष्टि भी करती हैं। इनमें एक्ट्रेस और चंद्रशेखर बेहद करीब नजर आ रहे हैं। ED के मुताबिक, यह तस्वीरें एक फाइव स्टार होटल की हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि एक्ट्रेस से सुकेश ने तिहाड़ जेल में रहने के दौरान कई बार फोन पर बात की है। हालांकि, जैकलीन ने जांच एजेंसीज के सामने ऐसे किसी भी रिलेशन से इनकार किया है।

जैकलीन के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन के पास करीब 10 मिलियन डॉलर (74 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी है। जैकलीन एक फिल्म के लिए तकरीबन 3 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में जैकलीन की साल भर की इंकम 9.5 करोड़ रुपए थी।

क्या था पूरा मामला

यह पूरा मामला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी की। इसमें से कुछ पैसे जैकलीन पर खर्च किए। सुकेश अभी तिहाड़ जैल में बंद हैं। उसने पुलिस को पूछताछ में जैकलीन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम बताए थे। इसमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल था। नोरा से भी इस मामले में ईडी पूछताछ कर चुकी हैl ED ने 24 अगस्त को चेन्नई में सुकेश का सी-फेसिंग बंगला सीज कर लिया था। बंगले से 82.5 लाख रुपए, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी कारें जब्त की गई थीं। ये भी पढ़ें- Mirzapur 3: जल्द आ रहा है मिर्जापुर का सीजन 3, Amazon Prime Video ने किया ऐलान; कालीन भैया की पत्नी ने बताई रिलीज डेट!

कौन हैं जैकलीन फर्नांडीज?

जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्म 'अलादीन' (2009) के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अमिताभ बच्चन और संजय दत्त भी थे, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। एक्ट्रेस ने 'जुड़वा 2', 'हाउसफुल 2', 'बाघी 2' और 'मिसेज सीरियल किलर' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' थी। ये भी पढ़ें- Akshay Kumar स्टारर फिल्म Ram Setu के पोस्टर का उड़ा मजाक, यूजर्स को दिखी ये बड़ी गलती; पूछा- लॉजिक क्या है?
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts