Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jacqueline Fernandez को ED ने 200 करोड़ रुपए वसूली केस में बनाया आरोपी, महाठग सुकेश संग थे अफेयर के चर्चे

Jacqueline Fernandez को ED ने 200 करोड़ रुपए वसूली केस में बनाया आरोपी, महाठग सुकेश संग थे अफेयर के चर्चे
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया गया है। ईडी की ओर से दिल्ली कोर्ट में PMLA के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है।

एक्ट्रेस की हो सकती है गिरफ्तारी?

एक्ट्रेस को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि अदालत ने अभी चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है। हालांकि, उन्हें देश के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि, फर्नांडीज ने ED से पूछताछ में बताया था कि मैंने सुकेश से करोड़ो रुपए के गिफ्ट लिए थे। क्योंकि हम रिलेशनशिप में थे। सुकेश ने मुझे डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था। हाल ही में ईडी ने जैकलीन की करीब 7 करोड 12 लाख की FD अटैच भी की थी।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी की। इसमें से कुछ पैसे जैकलीन पर खर्च किए। सुकेश अभी तिहाड़ जैल में बंद हैं। उसने पुलिस को पूछताछ में जैकलीन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम बताए थे। इसमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल था। नोरा से भी इस मामले में ईडी पूछताछ कर चुकी हैl ED ने 24 अगस्त को चेन्नई में सुकेश का सी-फेसिंग बंगला सीज कर लिया था। बंगले से 82.5 लाख रुपए, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी कारें जब्त की गई थीं।

ठग सुकेश ने जैकलीन को दिए थे करोड़ों के गिफ्ट्स

जानकारी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। ऐसा भी बताया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे। परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे। पहले ऐसा बताया गया था कि ठग सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 215 करोड़ रुपए ठगे थे। इसके बाद सुकेश ने जैकलीन को उन्हीं जबरन वसूली के पैसों से करोड़ों के महंगे तोहफे दिए थे। गिफ्ट्स में डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा समेत कई दूसरे महंगे तोहफे भी शामिल थे। बताया गया था कि सुकेश ने ये सारा पैसा लोगों को ठग कर कमाया था। ये भी पढ़ें- ED का बड़ा एक्शन: Jacqueline Fernandez की 7.23 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

कौन हैं जैकलीन फर्नांडीज?

जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्म ‘अलादीन’ (2009) के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अमिताभ बच्चन और संजय दत्त भी थे, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। एक्ट्रेस ने ‘जुड़वा 2’, ‘हाउसफुल 2’, ‘बाघी 2’ और ‘मिसेज सीरियल किलर’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ थी। ये भी पढ़ें- जैकलीन के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश का एक और खेल उजागर, होम सेक्रेटरी बनकर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से की थी 200 करोड़ की ठगी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts