क्रिकेटखेलताजा खबर

IPL Auction 2024 : इन दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर हुई धन वर्षा, KKR ने मिचेल स्टार्क पर खाली की तिजौरी, IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का ऑक्सन दुबई में चल रहा है। ऑक्सन में ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों पर जमकर धन वर्षा हुई। इसमें कंगारू टीम के लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क पर केकेआर ने अपनी तिजौरी खाली कर दी है। केकेआर ने उन्हें 24.75 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। इसी के साथ वे आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए हैं।

पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा। उनकी भी शुरुआती कीमत 2 करोड़ रुपए थी। इससे पहले सबसे मंहगे प्लेयर का रिकॉर्ड पैट कमिंस ने बनाया था, लेकिन अगले ही पल मिचेल स्टार्क ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम किया।

CSK ने डेरिल मिचेल को 14 करोड़ में खरीदा

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा भारत के हर्षल पटेल को 11.75 पंजाब किंग्स ने, वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ  को 11.50 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वेस्टइंडीज के पावर हिटर रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को 6.80 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

सोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

  • दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)- 60 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका)- 50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
  • रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 80 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • शार्दुल ठाकुर (भारत)- 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)- 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • गेराल्ड कोएत्जी (साउथ अफ्रीका)- 5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • हर्षल पेटल (भारत)- 75 करोड़, पंजाब किंग्स ((बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)
  • क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)- 20 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • ट्रिस्टन स्टब्स (साउथ अफ्रीका)- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • केएस भरत (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • चेतन सकारिया (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)- 50 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 1 करोड़)
  • उमेश यादव (भारत)- 80 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • शिवम मावी (भारत)- 40 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • जयदेव उनादकट (भारत)- 6 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज)- 40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

इस ऑक्सन में कुछ ऐसे प्लेयर रहे जिन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। इसमें ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिश, न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन, भारत के मनीष पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मनीष पांडे को छोड़कर इन सभी प्लेयरों का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है, जिसमें 216 भारतीय और 116 विदेशी प्लेयर्स हैं। इन 332 खिलाड़ियों को 19 सेट में बांटा गया है। लिस्ट में 23 प्लेयर ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। इनमें हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव 3 भारतीय हैं।

ये खिलाड़ी नहीं बिके

  • रेली रोस्को रोसौव (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए।
  • करुण नायर (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए।
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए।
  • मनीष पांडे (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए।
  • फिल साल्ट (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 5 करोड़ रुपए।
  • जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए।
  • कुसल मेंडिस (श्रीलंका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए।
  • लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए।
  • जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए।
  • वकार सलामखिल (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए।
  • आदिल राशिद (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए।
  • अकील हुसैन (वेस्टइंडीज)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए।
  • ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए।
  • तबरेज शम्सी (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए।
  • मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए।

ये भी पढ़ें- IPL 2024 : रोहित को कप्तानी से हटाने पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर जमकर निकाली भड़ास, ट्रेंडिंग में टॉप पर #ShameOnMI, इंस्टा पर 24 घंटे में घटे 9 लाख फॉलोअर्स

संबंधित खबरें...

Back to top button