दक्षिण अफ्रीका में बार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची चीख-पुकार, 17 की हुई मौत, 15 घायल, AK-47 लेकर आए थे हमलावर

दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत स्थित वेडेला टाउनशिप के एक बार में शनिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों के पास कथित तौर पर AK-47 राइफल और पिस्तौल थीं। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। गोलीबारी के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
दक्षिण अफ्रीका में बार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची चीख-पुकार, 17 की हुई मौत, 15 घायल, AK-47 लेकर आए थे हमलावर
दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत स्थित वेडेला टाउनशिप के एक बार में शनिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।

दक्षिण अफ्रीका में देर रात एक बार में अचानक गोलियां चलने लगीं। कुछ ही देर में वहां अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने पहले बार के बाहर बैठे लोगों को निशाना बनाया और फिर अंदर घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। यह वारदात गौतेंग प्रांत के वेडेला टाउनशिप में हुई, जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:30 बजे बार में गोलीबारी की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों के पास कथित तौर पर AK-47 राइफल और पिस्तौल थीं।

बाहर बैठे लोगों पर पहले चलाईं गोलियां

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने बार के बाहर बैठकर शराब पी रहे लोगों पर पहले गोलियां चलाईं। इसके बाद वे बार के अंदर घुसे और वहां मौजूद लोगों पर भी फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। मेडिकल टीम ने घटनास्थल पर ही 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 13 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।

15 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

गोलीबारी में 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी और लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Breaking News

AK-47 और पिस्तौल से लैस थे हमलावर

जानकारी के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर AK-47 राइफल और पिस्तौल लेकर आए थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बार को निशाना बनाने के पीछे उनका मकसद क्या था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला क्यों किया गया और इसमें कितने लोग शामिल थे।

हमलावरों की तलाश में बड़ा अभियान

पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच जारी है और हमले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts