दक्षिण अफ्रीका में बार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची चीख-पुकार, 17 की हुई मौत, 15 घायल, AK-47 लेकर आए थे हमलावर
दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत स्थित वेडेला टाउनशिप के एक बार में शनिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों के पास कथित तौर पर AK-47 राइफल और पिस्तौल थीं। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। गोलीबारी के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
Dolly Wasvani
27 Sep 2026


























