जोहानिसबर्ग में गोलियों की गूंज :क्लीवलैंड में सामूहिक गोलीबारी, 12 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड इलाके में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार 10 से अधिक हमलावरों ने बस्ती में घुसकर लोगों पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए। हमले के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
क्लीवलैंड में सामूहिक गोलीबारी, 12 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर के पूर्वी इलाके क्लीवलैंड में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है।

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11:10 बजे जंपर्स अनौपचारिक बस्ती में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अलग-अलग स्थानों पर कई लोग गोली लगने से घायल और मृत मिले।

घटनास्थल पर ही 8 पुरुषों और 3 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।

दो दिशाओं से बस्ती में घुसे हमलावर

पुलिस जांच में सामने आया है कि 10 से ज्यादा संदिग्ध एक सफेद टोयोटा क्वांटम वाहन से इलाके के पास पहुंचे थे। इसके बाद हमलावर दो अलग-अलग रास्तों से बस्ती में दाखिल हुए।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने इलाके में घूम-घूमकर लोगों पर गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी वाहन में सवार होकर फरार हो गए।

Breaking News

पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो पुलिस को जरूर बताएं।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस सामूहिक गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है और हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts