जोहानिसबर्ग में गोलियों की गूंज :क्लीवलैंड में सामूहिक गोलीबारी, 12 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड इलाके में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार 10 से अधिक हमलावरों ने बस्ती में घुसकर लोगों पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए। हमले के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Shivani Gupta
10 Jun 2026



























