Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special :इंदौर-उज्जैन के बीच हेलिकॉप्टर पर्यटन सेवा हुई महंगी, किराया हुआ पांच से बढ़कर साढ़े छह हजार

इंदौर से उज्जैन के बीच संचालित पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का किराया 5,000 रुपए से बढ़ाकर 6,500 रुपए प्रति यात्री (एकतरफ) कर दिया गया है। नई दरों के तहत यात्रियों को 30 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। पिछले वर्ष नवंबर में शुरू हुई यह सेवा सप्ताह में पांच दिन संचालित होती है और महाकाल व ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराती है।  
इंदौर-उज्जैन के बीच हेलिकॉप्टर पर्यटन सेवा हुई महंगी, किराया हुआ पांच से बढ़कर साढ़े छह हजार
AI Generated

नवीन यादव, इंदौर। महाकाल के दर्शन के लिए हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अब पहले से 30% अधिक किराया देना होगा। विमानन ईंधन (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इंदौर-उज्जैन के बीच संचालित पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का एकतरफा किराया 5,000 रुपए से बढ़ाकर 6,500 रुपए प्रति यात्री कर दिया गया है। नई दरें लागू होने के बाद यात्रियों को एक तरफ की यात्रा के लिए 1,500 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। हालांकि किराया बढ़ने के बाद भी अधिकांश उड़ानों में सीटें खाली हैं और सावन जैसे पीक सीजन में भी बुकिंग अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है।

फैक्ट फाइल 

  • पुराना किराया : 5,000 प्रति यात्री (एक तरफ)
  • नया किराया : 6,500 प्रति यात्री
  • बढ़ोतरी : 1,500 (30%)
  • कारण : एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम बढ़ना
  • संचालन : सप्ताह में 5 दिन
  • क्षमता : प्रति उड़ान 6 यात्री 

ये भी पढ़ें: 'मैम! आपके बाल बहुत पसंद हैं'...  कैंसर पीड़ित मासूम की बात सुन कमिश्नर सविता प्रधान ने मुंडवाया सिर, कहा- सुंदरता बालों से नहीं, बल्कि आत्मबल से होती है

कब शुरू हुई थी यह सुविधा

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के सहयोग से संचालित यह सेवा सप्ताह में पांच दिन उपलब्ध है। बीते साल नंवबर में शुरू हुई इस सेवा के तहत इंदौर से उज्जैन के लिए सीधी हेलिकॉप्टर सेवा के अलावा इंदौर-उज्जैनझ्-ओंकारेश्वर का संयुक्त धार्मिक हेली टूर पैकेज भी यात्रियों के लिए उपलब्ध है। इस सेवा का उद्देश्य कम समय में महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के साथ प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

एक दिन में दोनों ज्योतिर्लिंग

हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ मुख्य रूप से उन श्रद्धालुओं को मिलता है, जो कम समय में यात्रा पूरी करना चाहते हैं या एक ही दिन में महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन की योजना बनाते हैं। सड़क मार्ग से इंदौर से उज्जैन पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है, जबकि हेलिकॉप्टर से यह दूरी कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

ये भी पढ़ें: ऑफिस जाने वाले हो जाएं सावधान! साल में 3 हेल्थ चेकअप बचा सकते हैं, दिल और डायबिटीज की बीमारियाें का खतरा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts