Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मैम! आपके बाल बहुत पसंद हैं'... कैंसर पीड़ित मासूम की बात सुन कमिश्नर सविता प्रधान ने मुंडवाया सिर, कहा- सुंदरता बालों से नहीं, बल्कि आत्मबल से होती है

सिंगरौली नगर निगम की आयुक्त सविता प्रधान ने कैंसर पीड़ित बच्चों का मनोबल बढ़ाने और समाज को संवेदनशील संदेश देने के लिए अपने बाल दान कर सिर मुंडवा लिया। एक कैंसर पीड़ित बच्ची की भावनात्मक इच्छा से प्रेरित होकर उन्होंने यह फैसला लिया। उनके दान किए गए बालों से कैंसर मरीजों के लिए विग बनाई जाएगी।
 कैंसर पीड़ित मासूम की बात सुन कमिश्नर सविता प्रधान ने मुंडवाया सिर, कहा- सुंदरता बालों से नहीं, बल्कि आत्मबल से होती है
सिंगरौली। निगम कमिश्नर सविता प्रधान बाल दान करने के पहले और बाद में।

सिंगरौली। प्रशासनिक सेवा की जिम्मेदारी संभालते हुए अधिकारियों के कई कड़े फैसले देखे गए हैं, लेकिन सिंगरौली जिले की निगमायुक्त सविता प्रधान ने संवेदनशीलता और इंसानियत की ऐसी अनूठी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। सविता प्रधान ने कैंसर पीड़ित बच्चों का हौसला बढ़ाने और समाज को जागरूक करने के लिए अपने खूबसूरत बालों की बलि दे दी और सिर मुंडवा लिया।

समझा कैंसर पीड़ितों का दर्द

इस कदम के पीछे एक बेहद भावुक वजह छिपी है। दरअसल, कैंसर से जूझ रही एक मासूम बच्ची ने जब उनसे बाल झड़ने का दर्द साझा करते हुए मासूमियत से कहा-'मैम! मुझे आपके बाल बहुत पसंद हैं', तो यह बात सविता प्रधान के दिल को छू गई। कीमोथेरेपी के दौरान अपने बाल गंवा चुके मरीजों के मानसिक तनाव और हीन भावना को समझते हुए उन्होंने तुरंत अपने बाल दान करने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें: ऑफिस जाने वाले हो जाएं सावधान! साल में 3 हेल्थ चेकअप बचा सकते हैं, दिल और डायबिटीज की बीमारियाें का खतरा

समाज के लिए प्रेरणा

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में कैंसर से जूझ रही एक बच्ची की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए सविता प्रधान ने अपने बाल मुंडवा लिए। उन्होंने बताया कि कैंसर उपचार के कारण बच्ची के सिर के बाल झड़ गए थे। उसने इच्छा जताई थी कि कोई उसके जैसा दिखे ताकि उसे अकेलापन महसूस न हो। निगमायुक्त ने कहा बच्ची की इस भावना को समझते हुए मैंने भी अपना सिर मुंडवा लिया। एक प्रशासनिक पद पर रहते हुए उनकी यह सहृदयता पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। 

कैंसर मरीजों के लिए विग में उपयोग होंगे मेरे बाल

मेरे द्वारा दान किए गए बालों का उपयोग कैंसर मरीजों के लिए विग बनाने में किया जाएगा। सुंदरता बाहरी आवरण और वेशभूषा से नहीं देखी जानी चाहिए, बल्कि इंसान की आंतरिक सुंदरता मायने रखती है।

सविता प्रधान, निगमायुक्त, सिंगरौली

ये भी पढ़ें: जब दोस्ती बनी मोटिवेशन, तीन दोस्तों ने एक साथ पास की UPSC, पूरा किया अफसर बनने का सबसे बड़ा सपना

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts