Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हूतियों ने रियाद की ओर दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी अरब ने रोका हमला

सना में सऊदी एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद हूती विद्रोहियों ने रियाद को निशाना बनाया। सऊदी गठबंधन ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में नष्ट करने का दावा किया।
हूतियों ने रियाद की ओर दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी अरब ने रोका हमला

यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब की एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद को निशाना बनाया। रविवार (8 नवंबर 2026) को हूतियों ने रियाद की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि उसने दोनों मिसाइलों को बीच हवा में ही नष्ट कर दिया। इससे पहले रियाद में तेज धमाकों की आवाजें भी सुनी गई थीं।

रियाद में अलर्ट के बाद सुनाई दिए धमाके

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाकों से कुछ देर पहले सऊदी सिविल डिफेंस विभाग ने रियाद इलाके में अलर्ट जारी किया था। बाद में अधिकारियों ने बताया कि खतरा टल गया है। गठबंधन ने यह भी कहा कि उसने रियाद और देश के दक्षिणी इलाके की ओर दागी गई दो क्रूज मिसाइलों को भी रोककर नष्ट कर दिया।

2022 में हुआ युद्धविराम टूटा

दोनों पक्षों के बीच जारी संघर्ष ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में 2022 में हुए युद्धविराम को पूरी तरह तोड़ दिया है। दरअसल, हूतियों के राजधानी सना पर कब्जे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को बहाल करने के लिए सऊदी अरब ने 2015 में कई अरब देशों के गठबंधन के साथ यमन में सैन्य हस्तक्षेप किया था।

Breaking News

फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट में जारी है संघर्ष

नए सिरे से शुरू हुई यह लड़ाई व्यापक मिडिल ईस्ट युद्ध का एक नया मोर्चा बन गई है। यह युद्ध फरवरी 2026 में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद शुरू हुआ था। इसके बाद जुलाई में संघर्ष दोबारा शुरू हुआ। तब से हूती विद्रोही मिसाइलों और ड्रोन के जरिए सऊदी अरब के हवाई अड्डों, बंदरगाहों और तेल सुविधाओं को निशाना बना रहे हैं। वहीं, सऊदी अरब ने भी यमन में हूतियों के ठिकानों पर कई बार एयर स्ट्राइक की है।

सना के पास सऊदी एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत का दावा

रविवार (8 नवंबर) को यह घटना ऐसे समय पर हुई, जब एक दिन पहले ही सऊदी अरब ने हूतियों के कब्जे वाले यमन की राजधानी सना के पास एयर स्ट्राइक की थी। हूतियों के नियंत्रण वाले यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया था कि इस हवाई हमले में कम से कम 33 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts