PlayBreaking News

Railway Fare Hike:26 दिसंबर से रेलवे टिकट महंगे, यात्रियों को चुकाने होंगे EXTRA रुपए

भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से टिकट दरों में बदलाव करने का ऐलान किया है। लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना होगा। इससे रेलवे को लगभग 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी, जिसे परिचालन सुधार और यात्री सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया।
Follow on Google News
26 दिसंबर से रेलवे टिकट महंगे, यात्रियों को चुकाने होंगे EXTRA रुपए
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर आप रेल से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए अहम है। भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टिकट के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। यह नया किराया स्ट्रक्चर 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। इसका असर खासकर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा।

    रेलवे ने साफ किया है कि 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई किराया बढ़ोतरी नहीं होगी। इसका मतलब यह है कि रोजाना या छोटी दूरी तय करने वाले यात्रियों की जेब पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। रेलवे ने यह फैसला आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

    Uploaded media

    लंबी दूरी पर कितनी बढ़ोतरी?

    • साधारण श्रेणी- 215 किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा बढ़ेगा।
    • मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियां- प्रति किलोमीटर 2 पैसे बढ़ाए जाएंगे।

    यानि 1000 किलोमीटर की यात्रा पर जनसाधारण एक्सप्रेस (नॉन-एसी) में करीब 10 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। प्रीमियम ट्रेनों जैसे संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत, राजधानी में यह बढ़ोतरी लगभग 20 रुपए होगी।

    600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय

    रेलवे का अनुमान है कि इस किराया समायोजन से उसे लगभग 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। इस राशि का उपयोग स्टेशन सुविधाओं का सुधार, कोचों का रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, रेलवे परिचालन और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए किया जाएगा। पिछले दस  सालों में रेलवे ने नेटवर्क और ऑपरेशन का विस्तार किया है।

     रेलवे अपने खर्चों को पूरा करने के लिए माल ढुलाई पर भी ध्यान दे रहा है। साथ ही, यात्री किराए में यह सीमित बढ़ोतरी करके सुरक्षा और दक्षता में सुधार कर रहा है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढोने वाला रेलवे सिस्टम बन चुका है।

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों और संचालन की जरूरतों को संतुलित करने के लिए उठाया गया है। पिछले एक दशक में रेलवे नेटवर्क और संचालन में काफी विस्तार हुआ है साथ ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है और सुरक्षा उपाय मजबूत किए गए हैं। इस वजह से कर्मचारियों पर खर्च 1.15 लाख करोड़ रुपए और पेंशन खर्च 60,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। साल 2024-25 की कुल परिचालन लागत 2.63 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

    कितना बढ़ा किराया

    • साधारण श्रेणी- 215 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर
    • मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी और सभी एसी कोच- 2 पैसे प्रति किलोमीटर

    उदाहरण- 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर केवल 10 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts