PlayBreaking News

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव:भारत पर क्या पड़ेगा असर, पेट्रोल डीजल के बढ़ेंगे दाम ?

28 फरवरी को शुरू हुआ मध्य पूर्व का तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान भी हमले का लगातार जवाब दे रहा है। अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जानकारी के मुताबिक युद्ध में अब तक 1200 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं। आईए अब समझते है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का भारत पर क्या असर होगा ?
Follow on Google News
भारत पर क्या पड़ेगा असर, पेट्रोल डीजल के बढ़ेंगे दाम ?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    युद्ध का सातवां दिन आज 

    आज यानि सातवें दिन भी जंग जारी है। अब तो ईरान भी अमेरिका-इजराइल पर लगातार जवाबी हमले कर रहा है। बताया जा रहा है कि युद्ध से ईरान को भारी नुकसान हुआ है। अब तक ढाई हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए है। इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है देश के कई इलाकों में बिजली, पानी की व्यवस्था भी ठप्प हो गई है, लोग डर के साय में जीने को मजबूर है।

    क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ?

    मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बनी अनिश्चितता के बीच भारत के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ बढ़ती दिखाई दी। कई जगहों पर लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। दरअसल, ईरान–इजरायल के बीच जारी संघर्ष और क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए लोगों को आशंका होने लगी कि कहीं पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर असर न पड़ जाए। इसी डर के चलते कई लोगों ने एक साथ ईंधन भरवाना शुरू कर दिया, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ लग गई। हालांकि अभी भारत के पास पर्याप्त तेल का भंडार है इसलिए उम्मीद जताई जा रही फिलहाल देश में तेल के दाम नहीं बढ़ेंगे।

    ये भी पढ़ें: असम में वायुसेना का Sukhoi-30MKI फाइटर जेट क्रैश : दोनों पायलटों की मौत, जानिए कितना ताकतवर है यह लड़ाकू विमान

    तेल के लिए भारत करेगा रुस का रुख 

    अमेरिका ने भारत को रुस से 30 दिन तक तेल खरीदने की छूट दे दी है। जानकारी के मुताबिक वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई बनी रहे, इसके लिए अमेरिकी ने अस्थायी छूट दी है। इससे पहले अमेरिका ने रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया था, जिसके बाद कुल अमेरिकी टैरिफ बढ़कर करीब 50 फीसदी तक पहुंच गया था।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts