
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बार फिर से नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। सोनपुर इलाके में नक्सलियों ने घात लगाकर आईटीबीपी जवानों पर हमला कर दिया। IED ब्लास्ट में ITBP 53 बटालियन की A कंपनी का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हुआ है। नारायणपुर के SP सदानंद कुमार ने बताया कि जवानों के रूटीन गश्त के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया।
कहां लगाया गया था IED
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आईटीबीपी जवानों की टुकड़ी गश्त के लिए निकली थी। सोनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने जवानों के रास्ते पर आईईडी लगा रखा था। जवानों की टुकड़ी इसकी चपेट में आ गई, जिससे एक जवान की मौत हो गई। एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि एएसआई राजेंद्र कुमार हमले में शहीद हो गए। वहीं कांस्टेबल महेश कुमार घायल हैं।
ये भी पढ़ें- Budget 2022 : आज से शुरू हो रहा बजट सत्र का दूसरा चरण, पहले दिन भर सकती है जम्मू-कश्मीर की झोली
एक दिन पहले सुकमा में हुए 3 जवान घायल
सुकमा जिले में रविवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें डीआरजी के 3 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। केरलापाल क्षेत्र में चिचोरगुड़ा के पास बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी के जवानों को रवाना किया गया था। घात लगाए बैठे नक्सलियों ने उनके वहां पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी।