Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैं अपनी पसंद की लड़की से ही शादी करूंगा...सरगुजा में जिद पूरी करने 40 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक का गांव की ही एक ड़की के साथ कथित लव अफेयर बताया जा रहा था। वह पहले भी परिवार के सामने उससे शादी करने की जिद कर चुका था, लेकिन युवती ने साफ तौर पर किसी भी तरह के प्रेम संबंध से इनकार कर दिया।
सरगुजा में जिद पूरी करने 40 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सरगुजा। जेन जी का दौर, मनपसंद खाना, दोस्त और गर्लफ्रेंड की चाहत, जिसने अधिकांश युवाओं को अपनी गिरफ्त में जकड़ रखा है। लेकिन ऐसे में अक्सर बच्चे अपनी जिद पूरी करने के लिए कई बार जोखिम भरा कदम उठा लेते हैं। जिसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सरगुजा में मनपंसद की लड़की से शादी न कराने से नाराज युवक 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया है, जिसने 4 घंटे तक भारी हंगामा किया है।

    40 फीट टावर से बोला कूद जाऊंगा...

    लुंड्रा के छीरोपारा गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 27 वर्षीय युवक योगेश यादव मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह करीब 40 फीट की ऊंचाई पर बैठ गया और धमकी दी कि अगर उसकी शादी उसकी पसंद की लड़की से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूद जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।

    सभी ने मिलकर युवक को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

    और भी खबरें: बस्वाराजू के गढ़ में सुशासन लौटा : कुमनार में खुला पुलिस कैंप, तिरंगा भी शान से फहराया

    लड़की ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    यह मामला लुंड्रा थाने से 200 मीटर दूर की बताई जा रही है। मामला अफेयर का बताया जा रहा है हालांकि दूसरी ओर लड़की ने इस मामले में कहा कि युवक उन्हें बेवजह बार- बार परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने पुलिस थाने में उसके खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। जिस वक्त युवक टॉवर पर चढ़ा उस समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की समझाइश के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    4 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

    करीब 4 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद परिजनों ने आखिरकार उसकी पसंद की लड़की से शादी कराने की सहमति दे दी। इसके बाद युवक शांत हुआ और खुद ही टावर से नीचे उतर आया। घटना के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर समझाइश दी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

    यह भी पढ़ें: CG News : एक हफ्ते बाद छत्तीसगढ़ बनेगा नक्सल मुक्त, 4 हजार नक्सलियों में से सिर्फ 40 ही बचे

    क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, युवक का गांव की ही एक ड़की के साथ कथित लव अफेयर बताया जा रहा था। वह पहले भी परिवार के सामने उससे शादी करने की जिद कर चुका था, लेकिन युवती ने साफ तौर पर किसी भी तरह के प्रेम संबंध से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों की मौजूदगी और पुलिस की समझाइश से समय रहते बड़ी घटना टल गई है।

    यह भी पढ़ें: CG NEWS: महिलाओं के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू होंगे महतारी वंदन योजना के पंजीकरण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    घटना के दौरान टावर के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 4 घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस ने लोगों से ऐसी घटनाओं से बचने और कानून का पालन करने की अपील की है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts