PlayBreaking News

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड :'मैंने अपनी आंखों से 14 डेड बॉडी देखी', फफक पड़े यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड की जानकारी देते हुए उप्र के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि यह एक एनिमेशन सेंटर था। बच्चे यहां एनिमेशन यानी कार्टून बनाना सीखने आते थे। मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं।
Follow on Google News
'मैंने अपनी आंखों से 14 डेड बॉडी देखी', फफक पड़े यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ। अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हालात का जायजा लिया और इस दौरान भावुक भी नजर आए।

राहत अभियान के बीच सामने आई मौतों की पुष्टि 

हादसे के बाद प्रशासन और बचाव एजेंसियों ने युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि अब तक 14 बच्चों को बाहर निकाला गया है और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और बड़ी घटना है। इमारत के भीतर अभी भी घना धुआं भरा हुआ है, जिससे राहत कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं।

Twitter Post

धुएं ने बढ़ाई बचाव कार्य की चुनौती

ब्रजेश पाठक ने कहा, हर चीज़ को हटाकर और चेक किया जा रहा है, और हर कमरे की तलाशी ली जा रही है; अंदर लकड़ी का बहुत सारा फ़र्नीचर था, और उस फ़र्नीचर से निकले धुएं के कारण कुछ भी साफ़ दिखाई नहीं दे रहा है। फ़ायर ब्रिगेड के कर्मचारी अंदर हैं। NDRF की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और NDRF की टीमें लगातार इमारत के भीतर तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि किसी भी व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

एनिमेशन सेंटर में पढ़ते थे बच्चे 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार जिस भवन में आग लगी, वहां एनिमेशन और ग्राफिक्स से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाता था। बड़ी संख्या में किशोर छात्र यहां पढ़ाई के लिए आते थे। आग लगने के समय भी कई छात्र भवन के भीतर मौजूद थे, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।

ये भी पढ़ें: 'पापा बचाओ... आग लग गई है' : बेटे के आखिरी फोन ने बयां किया लखनऊ हादसे का दर्द

मृतकों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच 

घटना की गंभीरता बताते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, आग अचानक लगी; यह एक एनिमेशन सेंटर था। बच्चे यहां एनिमेशन यानी कार्टून बनाना सीखने आते थे। मुझे अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि घटना असल में कैसे शुरू हुई...घायलों को KGMC ट्रॉमा सेंटर भेजा जा रहा है। उनकी उम्र लगभग 16-17 साल थी। घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रमुख सचिव (गृह) और DGP को मौके पर बुलाया गया है और उन्हें कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं।

उच्च स्तरीय जांच के आदेश 

राज्य सरकार ने हादसे की विस्तृत जांच कराने का फैसला किया है। प्रमुख सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक (DGP) को मौके पर भेजा गया है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे छात्र, 14 लोगों की मौत 

मुख्यमंत्री योगी ने जताया गहरा दुख 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं, उनकी दुखद मौत हुई है, इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है। जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, मैं स्वयं भी वहां प्रस्थान कर रहा हूं, जिससे इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सज़ा भी दे सकें और उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त कर सकें।

दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को सहायता पर जोर 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों और घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। पूरे प्रदेश की नजर अब जांच रिपोर्ट और राहत कार्यों पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें: पत्नी का एक फोन और गांव में मच गया बवाल: देखते ही देखते गोलियों से गूंज उठा इलाका

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts