Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Metro Timing: दिवाली पर रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए DMRC की एडवाइजरी

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदल गई है। DMRC के अनुसार आखिरी मेट्रो रात 10 बजे चलेगी। जानें दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की सभी लाइनों का नया शेड्यूल।
Delhi Metro Timing: दिवाली पर रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए DMRC की एडवाइजरी
दिवाली पर रात 11 बजे की जगह 10 बजे चलेगी आखिरी दिल्ली मेट्रो

नई दिल्ली। दिवाली के दिन दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव किया है। आज मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह रात 11 बजे तक नहीं चलेंगी, बल्कि रात 10 बजे ही बंद हो जाएंगी। यह बदलाव दिल्ली मेट्रो की सभी प्रमुख लाइनों के साथ नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ने वाले रूट पर भी लागू होगा। ऐसे में अगर आप दिवाली की शाम बाजार जाने, रिश्तेदारों से मिलने या पूजा के बाद घर लौटने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मेट्रो का नया टाइम टेबल जरूर देख लें। आखिरी ट्रेन छूटने से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाना जरूरी है।

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग क्यों बदली?

दीपावली के मौके पर दिल्ली और आसपास के शहरों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। बड़ी संख्या में यात्री बाजारों, मंदिरों और अपने रिश्तेदारों के घर जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। त्योहार के दिन मेट्रो कर्मचारियों और यात्रियों को समय पर घर पहुंचाने के उद्देश्य से DMRC ने संचालन के समय में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, कुछ मेट्रो लाइनों पर सुबह सेवाएं जल्दी शुरू की गईं, जबकि रात में मेट्रो का संचालन एक घंटा पहले बंद करने का फैसला लिया गया है। सामान्य दिनों में रात 11 बजे तक चलने वाली मेट्रो आज रात 10 बजे ही अपनी सेवाएं समाप्त कर देगी।

X Post

रात 10 बजे चलेगी आखिरी मेट्रो, यात्रियों को सलाह

DMRC के आदेश के मुताबिक, दिवाली के दिन सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे रवाना होगी। हालांकि, इंटरचेंज स्टेशनों जैसे राजीव चौक, कश्मीरी गेट और बॉटनिकल गार्डन पर आखिरी ट्रेन कुछ देर बाद पहुंच सकती है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रात 9:30 से 10 बजे के बीच अपने सफर की वापसी की योजना बना लें। केवल आखिरी ट्रेन के समय को ध्यान में रखकर स्टेशन पहुंचना जोखिम भरा हो सकता है। बेहतर होगा कि यात्री पर्याप्त समय पहले मेट्रो स्टेशन पहुंचें।

दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, AQI 400 पार! नमो भारत-मेट्रो के बढ़ेंगे फेरे, गुरुग्राम में 50% वर्क फ्रॉम होम लागू

दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों का आखिरी ट्रेन टाइम टेबल

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की अलग-अलग लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे आखिरी ट्रेन रवाना होगी। प्रमुख लाइनों का विवरण इस प्रकार है-

मेट्रो लाइन

टर्मिनल स्टेशन

रेड लाइन

रिठाला – शहीद स्थल (नया बस अड्डा)

येलो लाइन

समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम

ब्लू लाइन

द्वारका सेक्टर-21 – नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी – वैशाली

ग्रीन लाइन

कीर्ति नगर – इंदरलोक – ब्रिगेडियर होशियार सिंह

वायलेट लाइन

कश्मीरी गेट – राजा नाहर सिंह

पिंक लाइन

मजलिस पार्क – शिव विहार

मैजेंटा लाइन

जनकपुरी पश्चिम – बॉटनिकल गार्डन

ग्रे लाइन

द्वारका – ढांसा बस स्टैंड

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन

नई दिल्ली – यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25

नोएडा मेट्रो और गाजियाबाद के यात्रियों पर भी असर

दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव का असर नोएडा और गाजियाबाद के यात्रियों पर भी पड़ेगा। खासतौर पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बॉटनिकल गार्डन, वैशाली और शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से सफर करने वालों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा।

नोएडा के लिए आखिरी मेट्रो कब मिलेगी?

नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से दिल्ली की ओर जाने वाली ब्लू लाइन की आखिरी मेट्रो रात 10 बजे रवाना होगी। वहीं, द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी आने वाली आखिरी ट्रेन भी रात 10 बजे चलेगी। मैजेंटा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम जाने वाली आखिरी मेट्रो रात 10 बजे रवाना होगी। इसलिए नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा आने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा इसी समय के अनुसार प्लान करनी होगी।

Delhi Metro Update: दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन आज रहेंगे बंद, एंट्री-एग्जिट पर रोक

गाजियाबाद में रेड और ब्लू लाइन की टाइमिंग

गाजियाबाद के यात्रियों के लिए भी मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। वैशाली मेट्रो स्टेशन से आनंद विहार और द्वारका की ओर जाने वाली आखिरी मेट्रो रात 10 बजे रवाना होगी। इसी तरह शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से रिठाला जाने वाली आखिरी रेड लाइन मेट्रो रात 10 बजे चलेगी। रिठाला से गाजियाबाद आने वाली आखिरी मेट्रो भी रात 10 बजे रवाना होगी।

दिवाली पर मेट्रो से सफर करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

त्योहार के दिन मेट्रो की बदली हुई टाइमिंग के कारण यात्रियों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • घर से निकलने से पहले अपनी मेट्रो लाइन और आखिरी ट्रेन का समय जांच लें।
  • रात में वापसी की योजना 9:30 बजे तक बना लें।
  • इंटरचेंज स्टेशन पर ट्रेन बदलने के लिए अतिरिक्त समय रखें।
  • आखिरी मेट्रो पकड़ने के लिए स्टेशन पर आखिरी मिनट में न पहुंचें।
  • यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए DMRC की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अपडेट देखें।
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts