Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'पापा बचाओ... आग लग गई है' :बेटे के आखिरी फोन ने बयां किया लखनऊ हादसे का दर्द

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में तीन मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग में आईटी कंपनी और कोचिंग सेंटर संचालित था। दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
बेटे के आखिरी फोन ने बयां किया लखनऊ हादसे का दर्द

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में आईटी कंपनी और एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी भयंकर थी कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका। गर्मी और धुएं के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी मुश्किलें आ रही हैं।

अब तक 14 शव बरामद

राहत कार्य के दौरान अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहा है।

बेटे का फोन आने के बाद परिवार की बढ़ी चिंता

प्रभजोत सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुखमणि सिंह बिल्डिंग में स्थित एक कंपनी में काम करता था। दोपहर करीब सवा दो बजे बेटे ने फोन कर आग लगने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि बेटे ने घबराई हुई आवाज में कहा कि पापा, आग लग गई है, मुझे बचा लीजिए। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। तब से परिवार उसकी जानकारी का इंतजार कर रहा है।

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे छात्र, 14 लोगों की मौत 

जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग और धुएं से बचने के लिए कुछ लोगों ने बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। कई लोग धुएं में फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए दमकलकर्मियों ने छत के रास्ते दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

घायल बिल्ली को बचाकर ले गया पुलिसकर्मी

बचाव अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी ने इंसानियत की मिसाल पेश की। आग में झुलसी एक बिल्ली को उसने गोद में उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला और मेडिकल टीम को सौंप दिया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया।

बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर होने के कारण वहां पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। हर कोई राहत और बचाव कार्य के सफल होने की प्रार्थना करता दिखाई दिया।

हादसे की जांच जारी

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts