लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे छात्र, 15 की मौत 

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर में सोमवार दोपहर आग लग गई है। बिल्डिंग के अंदर कई छात्र और अन्य लोग फंसे हुए हैं। चश्मदीदों का कहना है कि जान बचाने के लिए छात्र ऊंचाई से कूद गए। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे छात्र, 15 की मौत 

लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि भवन के भीतर मौजूद कई छात्र और अन्य लोग फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोगों को इमारत की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगानी पड़ी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। हादसे में 15 छात्रों की मौत हो गई है। 

मौके पर पहुंचीं दमकल की टीमें 

आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए बचाव अभियान में विशेष उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राहत दल को इमारत के भीतर प्रवेश करने में भी कठिनाई हो रही है। फायर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "बताया जा रहा है कि 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। हम इमारत के अंदर नहीं जा पाए हैं क्योंकि आग बहुत भीषण है।"

तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग को चपेट में लिया 

अधिकारियों के अनुसार आग एक तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में लगी, जहां कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा था। दोपहर करीब 3 बजे फायर विभाग को अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग स्थित संस्थान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी : तत्काल सुनवाई से इलाहाबाद हाई कोर्ट का इनकार, कहा-जल्दबाजी की जरूरत नहीं

14 फायर टेंडर और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बचाव अभियान 

आग की भयावहता को देखते हुए फायर विभाग ने बड़े स्तर पर संसाधन लगाए हैं। आग पर नियंत्रण पाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाहन सहित 14 फायर टेंडरों को मौके पर तैनात किया गया है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

Twitter Post 

चश्मदीद ने बताया कैसे बचाई गई लोगों की जान 

घटना के प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया कि आग लगने के बाद हालात बेहद भयावह हो गए थे। उन्होंने कहा, "यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।"

Twitter Post

मुख्यमंत्री योगी ने लिया घटना का संज्ञान 

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से हर स्तर पर सतर्कता बरतने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने सभी आगामी दौरे रद्द कर दिए हैं। 

ये भी पढ़ें: UP News: फिरोजाबाद को 658 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले-सपा का एजेंडा केवल गुंडागर्दी

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts