PlayBreaking News

पत्नी का एक फोन और गांव में मच गया बवाल:देखते ही देखते गोलियों से गूंज उठा इलाका

पंजाब के मोगा जिले में पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पत्नी के मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में ससुराल पहुंचे और मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Follow on Google News
देखते ही देखते गोलियों से गूंज उठा इलाका

घटना मोगा के गांव कमालके मंड की बताई जा रही है, जहां विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फायरिंग में पति, उसके पिता, बहन और भाभी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पति-पत्नी के विवाद के बाद बढ़ा तनाव

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर महिला ने अपने मायके फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके कुछ समय बाद कई लोग वाहनों में सवार होकर उसके ससुराल पहुंच गए। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

ये भी पढ़ें: लखनऊ : गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी ; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

20 से 25 लोगों ने की मारपीट 

परिवार का आरोप है कि मायके पक्ष से आए 20 से 25 लोगों ने घर पहुंचते ही विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि परिवार के कई सदस्यों के साथ हाथापाई की गई। इससे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Breaking News

फायरिंग में चार लोग घायल

पीड़ित परिवार का कहना है कि मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने हथियार निकाल लिए और कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। शोरगुल और गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों के जुटने पर हमलावर वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय का बयान: "अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो"

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सोना सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

पुलिस जुटी जांच में, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही धर्मकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं पीड़ित पक्ष के आरोपों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जुट गई हैं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts