PlayBreaking News

Health Tips :ठंड में पानी कम पी रहे हैं? ये आदत बन सकती है साइलेंट किलर, खतरे में किडनी-दिमाग

ठंड के मौसम में प्यास कम लगने से लोग पानी पीना कम कर देते हैं, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे शरीर (Health Tips) को अंदर से नुकसान पहुंचाती है। पानी की कमी से किडनी पर दबाव बढ़ता है, दिमाग तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है और थकान, चक्कर व फोकस की कमी जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
Follow on Google News
ठंड में पानी कम पी रहे हैं? ये आदत बन सकती है साइलेंट किलर, खतरे में किडनी-दिमाग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Health Tips। सर्दियों में प्यास कम लगती है, इसलिए ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे पानी पीना कम कर देते हैं। लेकिन सर्दियों में पानी कम पीना आपकी सेहत (Health Tips) के लिए एक खामोश खतरा बन सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ठंड में भी शरीर को उतने ही पानी की जरूरत होती है, जितनी गर्मियों में। पानी कम पीने से शरीर अंदर ही अंदर डिहाइड्रेशन की चपेट में आ जाता है। जिसका असर किडनी, दिमाग और पाचन तंत्र पर साफ दिखने लगता है। अगर आप रोजाना 500 मिलीलीटर से भी कम पानी पी रहे हैं, तो यह आदत लंबे समय में गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकती है।

    सर्दियों में कम पानी पीना क्यों है खतरनाक?

    1. किडनी पर सबसे ज्यादा असर

    किडनी शरीर का फिल्टर होती है। पर्याप्त पानी न मिलने पर किडनी गंदे तत्वों को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाती।

    • पेशाब गाढ़ा और गहरे रंग का होने लगता है।
    • किडनी स्टोन (पथरी) का खतरा बढ़ जाता है।
    • लंबे समय में किडनी डैमेज की आशंका।

    लगातार पानी कम पीने से किडनी “वॉटर सेविंग मोड” में चली जाती है, जो सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

    2. दिमाग और मूड पर असर

    पानी की कमी से दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है।

    • ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत।
    • सिरदर्द और चिड़चिड़ापन।
    • थकान और लो एनर्जी।

    अक्सर लोग इसे तनाव या नींद की कमी समझ लेते हैं, जबकि असली वजह पानी की कमी होती है।

    यह भी पढ़ें: शादी सुनते ही पसीना! क्यों Gen Z को ‘सेटल होना’ लगने लगा है सबसे बड़ा खतरा?

    3. जल्दी थकने लगती हैं मांसपेशियां

    डिहाइड्रेशन से मांसपेशियों की ताकत कम होने लगती है।

    • थोड़ा चलने में भी थकान।
    • स्टेमिना में गिरावट।
    • रोजमर्रा के काम बोझिल लगने लगते हैं।

    4. पाचन तंत्र होता है सुस्त

    सर्दियों में तला-भुना खाना आम है और पानी की कमी इसे और बिगाड़ देती है।

    • कब्ज और गैस की समस्या।
    • पेट फूलना।
    • पाचन प्रक्रिया धीमी होना।

    पानी कम होने पर शरीर भूख और प्यास के संकेतों को भी गड़बड़ा देता है।

    यह भी पढ़ें: Sleeptime Alert: सोते समय घड़ी पास रखने से शरीर पर पड़ सकते हैं, ये अनजाने असर

    5. लंबे समय में बढ़ता है गंभीर बीमारियों का खतरा

    लगातार डिहाइड्रेशन से शरीर में ऐसे बदलाव होते हैं जो शुरुआत में दिखते नहीं हैं।

    • क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा।
    • ब्लड प्रेशर और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन।
    • शरीर की अंदरूनी सफाई प्रक्रिया कमजोर।

    सर्दियों में पानी पीने की आसान आदतें अपनाएं

    • सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं।
    • प्यास न लगे तब भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी लें।
    • गुनगुना पानी, सूप और दाल को डाइट में शामिल करें।
    • चाय-कॉफी की जगह पानी को प्राथमिकता दें।
    • बोतल हमेशा पास रखें।

    यह भी पढ़ें: Winter Health Tips : सर्दियों में खाली पेट अनार का जूस... इम्यूनिटी, दिल और पाचन के लिए सुपर हेल्दी ड्रिंक

    Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई टिप्स, सुझाव और जानकारी अलग-अलग स्रोतों पर आधारित हैं। People's Update इसकी सटीकता की गारंटी नहीं देता। किसी भी उपचार या सलाह को अपनाने से पहले हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts