PlayBreaking News

ब्रेकअप से नई शुरुआत तक!वैलेंटाइन के बाद क्या है Anti-Valentine Week?

वैलेंटाइन वीक के बाद शुरू होता है Anti-Valentine Week, जो ब्रेकअप, हीलिंग और नई शुरुआत का प्रतीक है। Slap Day से लेकर Breakup Day तक जानिए 15 से 21 फरवरी का पूरा कैलेंडर और हर दिन का मतलब।
Follow on Google News
वैलेंटाइन के बाद क्या है Anti-Valentine Week?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फरवरी का प्यार खत्म होते ही कुछ लोगों के लिए जिंदगी में नए मोड़ की शुरुआत होती है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक के बाद Anti-Valentine Week शुरू होता है। यह हफ्ता खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो किसी रिश्ते से बाहर निकल चुके हैं, ब्रेकअप के बाद खुद को संभालना चाहते हैं या जिंदगी में नई शुरुआत करना चाहते हैं। इस हफ्ते को लोग मजाकिया अंदाज में भी मनाते हैं, लेकिन इसके पीछे एक गहरा संदेश छिपा होता है- अपने आप को समझना, अपनी खुशी और पॉजिटिव एनर्जी को प्राथमिकता देना।

    Anti-Valentine Week का पूरा कैलेंडर (15 से 21 फरवरी)

    15 फरवरी- स्लैप डे (Slap Day)

    स्लैप डे वैलेंटाइन डे के ठीक बाद शुरू होता है। इसका मतलब है कि आप अपनी जिंदगी से उन लोगों और यादों को बाहर निकालें जिन्होंने आपको दुख पहुंचाया। यह दिन सच में किसी को थप्पड़ मारने के लिए नहीं है, बल्कि बुरे अनुभवों से खुद को आजाद करने का प्रतीक है।

    16 फरवरी- किक डे (Kick Day)

    किक डे का मतलब है कि आप उन रिश्तों, आदतों और बुरी यादों को अपने जीवन से बाहर निकाल दें जो आपको परेशान करती हैं। यह दिन आपको सिखाता है कि पुरानी परेशानियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना जरूरी है।

    17 फरवरी- परफ्यूम डे (Perfume Day)

    परफ्यूम डे नई शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि अब हमें पॉजिटिव एनर्जी और फ्रेशनेस के साथ जिंदगी जीनी चाहिए। लोग इस दिन खुद को या दोस्तों को परफ्यूम गिफ्ट करके नए सकारात्मक अनुभव शुरू करते हैं।

    18 फरवरी- फ्लर्ट डे (Flirt Day)

    फ्लर्ट डे मौज-मस्ती और हल्के-फुल्के प्यार का दिन है। यह दिन याद दिलाता है कि जिंदगी सिर्फ दुखों के लिए नहीं है, बल्कि खुश रहने और खुद को एक्सप्रेस करने के लिए भी है।

    19 फरवरी- कन्फेशन डे (Confession Day)

    कन्फेशन डे पर लोग अपने दिल की बात सामने रखते हैं। यह प्यार का इजहार, अधूरी बात या कोई सच्चाई स्वीकार करने का दिन होता है। ईमानदारी और खुलापन इस दिन का मुख्य संदेश है।

    20 फरवरी- मिसिंग डे (Missing Day)

    मिसिंग डे उन लोगों या पलों को याद करने के लिए मनाया जाता है जो हमारे जीवन में खास हैं। यह जरूरी नहीं कि यह केवल एक्स के लिए हो, बल्कि कोई दोस्त, परिवार का सदस्य या कोई खास पल भी हो सकता है।

    21 फरवरी- ब्रेकअप डे (Breakup Day)

    Anti-Valentine Week का आखिरी दिन ब्रेकअप डे है। अगर आप किसी टॉक्सिक रिलेशन में हैं, तो इस दिन आप उसे खत्म कर सकते हैं। यह दिन पुरानी बुरी यादों को छोड़कर आगे बढ़ने का प्रतीक है और खुद की खुशी को प्राथमिकता देने का संदेश देता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts