Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हरिवंश नारायण चर्चा में, राष्ट्रपति से मुलाकात के कई मायने

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हरिवंश नारायण चर्चा में, राष्ट्रपति से मुलाकात के कई मायने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने मंगलवार (22 जुलाई 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के 24 घंटे के अंदर हुई, जिस कारण इसे अहम माना जा रहा है।

    क्या हरिवंश नारायण बनेंगे अगले उपराष्ट्रपति?

    नियमों के अनुसार, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद राज्यसभा के सभापति की कुर्सी खाली हो गई है। ऐसे में उपसभापति हरिवंश नारायण ने कार्यवाहक सभापति के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। अब चर्चा तेज है कि क्या उन्हें अगला उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है?

    Uploaded media

    राष्ट्रपति भवन ने उनकी मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा- राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

    संसद की कार्यवाही में निभाई अहम भूमिका

    धनखड़ के इस्तीफे के बाद, हरिवंश नारायण ने मंगलवार सुबह राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता की। संसद के मानसून सत्र की यह पहली बैठक थी।

    विपक्ष को धनखड़ के इस्तीफे पर हैरानी

    उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर विपक्षी दलों ने हैरानी जताई है। कांग्रेस ने सरकार से इस फैसले पर सफाई मांगी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा क्यों दिया। उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया, लेकिन सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया।

    वहीं जयराम रमेश ने कहा कि धनखड़ का इस्तीफा चौंकाने वाला है। उन्होंने सेहत का हवाला दिया है, लेकिन शायद इसके पीछे कोई और वजह भी हो सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts