Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा : घर की छत से महिला के ऊपर गिरा सांप; सिर पर डसा, इलाज के दौरान मौत

हरदा जिले के ग्राम मोगराढाना में कच्चे मकान की छत से गिरे जहरीले सांप के डंसने से 30 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने रहटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन की स्थायी व्यवस्था करने की मांग उठाई।
 घर की छत से महिला के ऊपर गिरा सांप; सिर पर डसा, इलाज के दौरान मौत
हरदा। पोस्टमार्टम के समय मौजूद ग्रामीण।

हरदा। रहटगांव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेमरूबहार अंतर्गत आने वाले ग्राम मोगराढाना में एक 30 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में करीब 65 किलोमीटर दूर हरदा लेकर आए। जहां इलाज दौरान महिला की मौत हो गई है। घटना सोमवार को दोपहर 2 बजे के आसपास की है। देर शाम महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जैसे ही सांप ने डसा, घर से बाहर भागी यशोदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोगराढाना में रहने वाले सीताराम यादव की पत्नी यशोदा बाई उम्र 30 साल अपने घर पर काम कर रही थी। तभी दोपहर के समय कच्चे मकान की छत से एक जहरीला सांप महिला के सिर पर आ गिरा। सांप ने महिला के सिर पर डस लिया। महिला घर से बाहर निकली और कुछ दूरी पर रहने वाले अपने रिश्तेदार को पूरी घटना बताई। उन्होंने महिला के पति सहित अन्य ग्रामीणों को एकत्रित किया और एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में कुछ समय बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति सीताराम यादव ने बताया कि उसकी पत्नी यशोदा पांच महीने की गर्भवती थी। उनका एक ढाई साल का लड़का है।

ये भी पढ़ें: केदारशिला बनी आस्था का केंद्र : सिद्धपुर में सावन भर उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन-स्पर्श को लगी कतारें

सीएससी में एंटी स्नेक वेनम की मांग

सीताराम के मुताबिक घटना के वक्त वह मजदूरी के लिए गया था। घर पर सिर्फ उसकी पत्नी और बेटा था। सर्पदंश की घटना के बाद से ग्राम पंचायत टेमरूबहार के लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली। सरपंच मनोज ऊईके ने कि वनक्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को रहटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि वनक्षेत्र के लोगों को तुरन्त इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के गंभीर मामलों में मरीज को करीब 70 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल ले जाना जान जोखिम में डालने के बराबर है।

ये भी पढ़ें: देश का अनोखा शिव मंदिर! जहां लेटी मुद्रा में विराजमान हैं महादेव, हर साल बढ़ता है शिवलिंग का आकार

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts