Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिला विरोधी बयान पर घिरे गुना विधायक, महिला कांग्रेस ने एसपी को ज्ञापन देकर कहा-'पन्नालाल शाक्य पर केस दर्ज करें'

गुना में बलराम कृषि महोत्सव में विवादित बयान देने के बाद विधायक पन्नालाल शाक्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले तो मंच पर ही उनकी पार्टी की विधायक ने उनके  विचारों का विरोध किया। इसके बाद बुधवार को महिला कांग्रेस नेत्रियों ने एसपी से मिलकर विधायक पन्नालाल शाक्य पर अपराध दर्ज करने की मांग की।
महिला विरोधी बयान पर घिरे गुना विधायक, महिला कांग्रेस ने एसपी को ज्ञापन देकर कहा-'पन्नालाल शाक्य पर केस दर्ज करें'
गुना। विधायक पन्नालाल शाक्य पर केस दर्ज करने के लिए महिला कांग्रेस ने एसपी कोे ज्ञापन सौंपा।

गुना। बलराम कृषि महोत्सव में महिलाओं को लेकर दिए बयान पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य चौतरफा घिर गए हैं। विवाद बढ़ने पर विधायक ने वीडियो जारी कर सफाई दी, लेकिन महिला कांग्रेस का विरोध जारी है। जिला महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

विधायक ने वीडियो जारी कर दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद विधायक पन्नालाल शाक्य ने वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि उनके भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और उनका उद्देश्य महिलाओं का अपमान करना नहीं था। विधायक ने कहा कि वे इतिहास में महिलाओं के अपमान के कारण पुरुषों के पतन का उदाहरण दे रहे थे। उनके अनुसार नारी शक्ति हमेशा पूजनीय रही है।

बीएनएस की धाराओं में केस की मांग 

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विधायक की टिप्पणी से महिला समाज की गरिमा आहत हुई है और मामले में कार्रवाई जरूरी है। महिला कांग्रेस ने ज्ञापन में वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही बीएनएस की धारा 79, 352 और 196 के तहत मामला दर्ज करने का आग्रह किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारे लगाए। इस मौके पर विशेष रूप में उपस्थित रहने वालों में कैलाशनारायण भार्गव, हरिशंकर विजयवर्गीय, पंकज कनेरिया, तरुण सेन, शेखर वशिष्ठ ,चंद्रजीत यादव, मृगराज बना, दीपक यादव, पार्षद रामवीर जाटव, हलीम गाजी, रणवीर कुशवाहा, कृष्णा अरविंद मौर्या, मीनू मौर्या, किरण मंडलोई, अख्तरी बानो, रामकली गोस्वामी, प्रीति परिहार, नर्मदा बाई, आलोक नायक, राजू कोरी, राजू जाटव, मनीराम जाटव ,भजन सिंह जाटव, रमेश सैंडो, बृजेश भार्गव,   भगवान सिंह अहिरवार, सूरज सेलर, मनमोहन सिंह बंसल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: कटनी: NSUI का छात्र अधिकार पैदल मार्च, पुलिस ने छात्रों पर चलाया वाटर कैनन

विधायक शाक्य की टिप्पणी निंदनीय और अशोभनीय

माता सीता, पांचाली, रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होल्कर और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी महान नारियों का देश और समाज के लिए अप्रतिम योगदान और बलिदान रहा है। उनके प्रति इस प्रकार की टिप्पणी अत्यंत निंदनीय एवं अशोभनीय है। जब शासकीय कार्यक्रम में मंच पर भाजपा की महिला विधायक और अन्य महिला प्रतिनिधि उपस्थित थीं, तब भी इस प्रकार की अमर्यादित बयानबाजी की गई।
सीमा यादव, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस गुना

कृषि महोत्सव में शुरू हुआ था विवाद

यह विवाद नानाखेड़ी मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान शुरू हुआ था। भाषण में विधायक शाक्य ने रामायण और महाभारत के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी। मंच पर मौजूद भाजपा की चांचौड़ा विधायक प्रियंका मीना पैंची ने इसे महिला विरोधी बताते हुए विरोध जताया था। दोनों विधायकों के बीच मंच पर हुई तीखी नोकझोंक के बाद मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया। इसके बाद विधायक पन्नालाल शाक्य ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी।

ये भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों के हक में कांग्रेस ने की पदयात्रा; महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा, तत्काल आर्थिक सहायता-राशन और जरूरी सुविधाओं की मांग

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts