Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

कटनी: NSUI का छात्र अधिकार पैदल मार्च, पुलिस ने छात्रों पर चलाया वाटर कैनन

कटनी में लगभग नौ साल से बंद छात्र संघ चुनावों को लेकर एनएसयूआई ने प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग की है। छात्रों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एनएसयूआई मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक के नेतृत्व में विशाल छात्र अधिकार पैदल मार्च निकाला गया।
Follow on Google News
कटनी: NSUI का छात्र अधिकार पैदल मार्च, पुलिस ने छात्रों पर चलाया वाटर कैनन
NSUI का छात्र अधिकार पैदल मार्च

कटनी। एनएसयूआई ने प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराने समेत कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की। कटनी में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं लॉ कॉलेज की स्थापना और लीड तिलक कॉलेज को ऑटोनॉमस यानी स्वायत्त कॉलेज का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई। मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई छात्रों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इसके बावजूद छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा किया गया। 

मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

छात्रों ने प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराने के साथ कटनी में पीपीपी मॉडल के मेडिकल कॉलेज के स्थान पर शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग की। इसके साथ ही कटनी में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और लॉ कॉलेज की स्थापना और लीड तिलक कॉलेज, कटनी को ऑटोनॉमस यानी स्वायत्त कॉलेज का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई। पुलिस प्रशासन द्वारा मार्च को कचहरी चौक तक पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़कर ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

/img/118/1787147937161

वाटर कैनन के बाद कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद कई छात्रों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बावजूद छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और मुचलके पर रिहा किया। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार और प्रशासन के सामने रख रहे थे, लेकिन छात्रों पर वाटर कैनन चलाकर और गिरफ्तारियां करके सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह छात्रों की जायज मांगों को सुनना नहीं चाहती।

/img/118/1787147953491

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र विरोधी सरकार है और हमारी सरकार से मांग है कि प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव हों। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव श्दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि आज का छात्र अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण पैदल मार्च को रोकना और छात्रों पर वाटर कैनन चलाना लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कटनी के छात्रों के साथ कांग्रेस और युवा कांग्रेस मजबूती से खड़ी है। कटनी को मेडिकल कॉलेज का सपना दिखा कर पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है जो कि पूर्णतः एक लूट केंद्र है। कांग्रेस पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज की जनहित में मांग करती है।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर में अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा; दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ड्राइवरों पर केस, डंपर भी पकड़ा

मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि आज हजारों छात्रों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि छात्र अपने अधिकारों के लिए किसी भी दबाव के सामने झुकने वाले नहीं हैं। प्रशासन चाहे जितनी बैरिकेडिंग कर ले, छात्रों की आवाज को कैद नहीं किया जा सकता। हमारी लड़ाई पूरी तरह लोकतांत्रिक और छात्र हित में है और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एनएसयूआई ने कहा कि छात्र अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और कटनी के शैक्षणिक विकास की मांग को लेकर संघर्ष आगे भी लगातार जारी रहेगा। छात्र हितों में लीड तिलक कॉलेज को हम ऑटोमोमिस बनाके रहेंगे। साथ ही कटनी को शासकीय लॉ कालेज, इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाए।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts