Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिसागर नदी पुल हादसा : वडोदरा में 16 लोगों की मौत के बाद 4 इंजीनियर निलंबित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिया एक्शन

अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढहने की दर्दनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को उन्होंने सड़क एवं भवन विभाग के चार इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 से 4 लोग अब भी लापता हैं।
HIGHLIGHTS

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री पटेल ने राज्य के अन्य पुलों की सुरक्षा को लेकर तत्काल गहन निरीक्षण कराने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जाएं।

हादसे की गंभीरता पर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री पटेल, जो खुद सड़क एवं भवन विभाग की जिम्मेदारी भी संभालते हैं, ने इस घटना के बाद एक विशेषज्ञ समिति से मरम्मत, निरीक्षण और गुणवत्ता जांच पर रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में लापरवाही और निगरानी में कमी सामने आने पर यह निर्णय लिया गया।

निलंबित इंजीनियरों के नाम इस प्रकार

  1. एनएम नायकवाला (कार्यकारी अभियंता)
  2. यूसी पटेल (उप कार्यकारी अभियंता)
  3. आरटी पटेल (उप कार्यकारी अभियंता)
  4. जेवी शाह (सहायक अभियंता)

मुख्यमंत्री ने दिए राज्य के सभी पुलों के निरीक्षण के आदेश

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री पटेल ने राज्य के अन्य पुलों की सुरक्षा को लेकर तत्काल गहन निरीक्षण कराने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जाएं।

कैसे हुआ हादसा?

बुधवार सुबह वडोदरा जिले के पादरा कस्बे के पास गंभीरा गांव के नजदीक स्थित पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। यह पुल वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है और करीब 40 साल पुराना था। हादसे के वक्त कई वाहन पुल से गुजर रहे थे जो पुल के साथ नदी में गिर गए।

स्थानीय प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

Twitter Post

पूर्व चेतावनी की अनदेखी बनी हादसे की वजह?

स्थानीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पुल की स्थिति जर्जर थी और इसे लेकर कई बार शिकायतें भी की गई थीं। बावजूद इसके, इसकी मरम्मत या सुरक्षा जांच नहीं कराई गई थी। हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस लापरवाही के लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार थे।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts