Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोरखपुर:जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, बोले- इलाज कराने लिए सरकार करेगी मदद

गोरखपुर में शनिवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे फरियादियों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान होगा। इलाज के लिए आर्थिक मदद और आयुष्मान कार्ड बनवाने का आश्वासन भी दिया गया। साथ ही भू-माफिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
Follow on Google News
जनता दर्शन में  सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, बोले- इलाज कराने लिए सरकार करेगी मदद
Janata Darshan Gorakhpur

गोरखपुर। करीब 200 लोगों से मिलकर सीएम योगी ने उनकी शिकायतों को सीधे सुना और तत्काल निर्देश दिए। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को आर्थिक सहायता का भरोसा दिया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

जनता से सीधे संवाद, 200 लोगों की सुनीं समस्याएं 

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की और हर व्यक्ति की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना। कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक खुद जाकर उन्होंने एक-एक कर सभी से संवाद किया और उनके प्रार्थना पत्र स्वीकार किए। मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हर शिकायत का समाधान जल्द और निष्पक्ष तरीके से किया जाए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनता को संतोषजनक परिणाम मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: MP: शहीद पुलिस और होमगार्ड कर्मियों के परिवार को बड़ी राहत, कॉलेजों में मिलेगी अतिरिक्त आरक्षित सीट

इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी मामलों को प्राथमिकता देते हुए भरोसा दिलाया कि किसी भी मरीज का इलाज पैसों की कमी के कारण नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड तुरंत बनवाए जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

'हर हाल में कराया जाएगा बच्चे का इलाज'

जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने अपने बच्चे के इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे का इलाज हर हाल में कराया जाएगा और आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाएगा। इसी तरह अन्य जरूरतमंद महिलाओं को भी उन्होंने भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान बच्चों के प्रति उनका स्नेह भी दिखा, जब उन्होंने उन्हें चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया और उनका हौसला बढ़ाया।

ये भी पढ़ें: 'दुनिया आपदाओं के दौर से गुजर रही है…' नीदरलैंड्स में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- हालात नहीं सुधरे तो आने वाले साल मुश्किल होंगे

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

जनता दर्शन में जमीन कब्जे और अपराध से जुड़ी कई शिकायतें भी सामने आईं, जिन पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-माफिया और अपराधियों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि ऐसी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए ताकि लोगों में सुरक्षा और विश्वास बना रहे।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts