Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संदेशखाली में फायरिंग :5 सुुरक्षाकर्मी घायल, देसी बम सहित हथियार बरामद, पिछले 24 घंटे में 4 हत्या भी हुई

घटना के बाद संदेशखाली और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है
5 सुुरक्षाकर्मी घायल, देसी बम सहित हथियार बरामद, पिछले 24 घंटे में 4 हत्या भी हुई
Image Credit : ANI

संदेशखाली। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोलिंग कर रही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। घटना नाजत थाना क्षेत्र के सरबेरिया-आगरहाटी ग्राम पंचायत के बामनघेरी (वार्ड नंबर 14) की बताई जा रही है। पहले से तनावग्रस्त इस इलाके में उपद्रवियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

5 सुरक्षाकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती

हमले में नाजत थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। बंगाल में चुनाव के बाद हिंसक घटनाएं सामने आई है।

यह भी पढ़ें: रात 9 बजे बुलडोजर एक्शन से भड़का बंगाल : समर्थकों ने लहराया भाजपा का झंडा, महुआ मोइत्रा बोलीं परिवर्तन का असली रूप सामने आया...

24 घंटे में 4 हत्याएं, BJP-TMC आमने-सामने

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों की हत्या ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस TMC के 2-2 कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं। बीजेपी ने न्यू टाउन और उदय नारायणपुर में अपने कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाया है। वहीं टीएमसी ने पलटवार करते हुए बेलेघाटा और नानूर में अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

Twitter Post

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद संदेशखाली और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदेशखाली पहले भी राजनीतिक हिंसा और विवादों को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में ताजा घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Breaking News

चुनाव बाद बढ़ी हिंसा

चुनाव परिणाम आने के बाद से ही बंगाल के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को भी दोनों दलों के एक-एक कार्यकर्ता की मौत हुई थी। न्यू टाउन में विजय जुलूस के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की पिटाई से मौत हो गई, जबकि नानूर में टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की हत्या कर दी गई। इन घटनाओं के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts