PlayBreaking News

रात 9 बजे बुलडोजर एक्शन से भड़का बंगाल :समर्थकों ने लहराया भाजपा का झंडा, महुआ मोइत्रा बोलीं परिवर्तन का असली रूप सामने आया...

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा और कहा कि परिवर्तन का असली रूप सामने आ गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने दावा किया कि यह तोड़फोड़ पुलिस की मौजूदगी और अनुमति से हुई।
Follow on Google News
समर्थकों ने लहराया भाजपा का झंडा, महुआ मोइत्रा बोलीं परिवर्तन का असली रूप सामने आया...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद तस्वीरें बदल गई है, हालांकि पिछले 15 साल से सत्ता में आसीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस चुनाव में हार के बाद भी अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने अपना इस्तीफा देने से मना कर दिया, दूसरी ओर राज्य में कल देर रात कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं सामने आई। रात तकरीबन 9 बजे कई लोग बुलडोजर के साथ पहुंचे।

इनमें TMC के यूनियन पार्टी के ऑफिस पर कार्रवाई की गई। बुलडोजर कार्रवाई से नाराज हुई टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोलकाता के हॉग मार्केट में कई दुकानों को ढहाया है।

EC ने अधिकारियों को दी जीरो टॉलरेंस के निर्देश

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही निर्वाचन आयोग ने इसमें हस्तक्षेप करते हुए मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और बंगाल में ड्यूटी में लगे केंद्रीय सशस्त्र बलों को पोस्ट पोल हिंसा को लेकर जीरो टॉलरेंस के निर्देश दिए हैं। हालांकि राज्य की फालता विधानसभा सीट पर चुनाव नहीं हुए हैं। चुनाव रिजल्ट के बाद बंगाल में अगले एक हफ्ते तक केंद्रीय पुलिस बल को तैनाती के पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: West Bengal : ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देंगी तो ये करना पड़ेगा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील ने बताया कानूनी रास्ता

मेरी हार जनता के वोट से नहीं हुई- ममता

ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनकी हार जनता के वोट से नहीं हुई। उन्होंने कहा, मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। मैं हारी नहीं हूं और लोक भवन नहीं जाऊंगी।उन्होंने यह भी जोड़ा कि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत जो करना है, वह किया जा सकता है, लेकिन वे खुद इस्तीफा नहीं देंगी, इसके अलावा ममता ने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से नहीं, बल्कि भारत निर्वाचन आयोग से थी। उनके मुताबिक चुनाव आयोग ने भाजपा के पक्ष में काम किया।

यह भी पढ़ें: 7 बार सांसद, 3 बार की पूर्व CM... कितनी पेंशन की हकदार हैं ममता बनर्जी? समझिए पूरा गणित

 

Breaking News

महुआ मोइत्रा, डेरेक ओ' ब्रायन की प्रतिक्रिया

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा और कहा कि परिवर्तन का असली रूप सामने आ गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने दावा किया कि यह तोड़फोड़ पुलिस की मौजूदगी और अनुमति से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलडोजर लाकर दुकानों को गिराया गया और सुरक्षाबल सिर्फ देखते रहे।

Twitter Post
Twitter Post

 

TMC ने हिंसा पर क्या कहा?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में उत्पात मचाया।
पार्टी के मुताबिक भीड़ ने दुकानों और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की। टीएमसी ने इसे भरोसे के नाम पर आतंक बताया और आरोप लगाया कि केंद्र ने कार्यकर्ताओं को खुली छूट दे दी है।

साथ ही टीएमसी ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाए। पार्टी का कहना है कि कार्यकर्ताओं को मनमानी और हिंसा की खुली छूट दी गई है, जबकि केंद्रीय बलों को निष्क्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts