Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'पहले एक्टिंग सीखें, फिर फिल्में करें'...स्टार किड्स को ललित परिमू की नसीहत

शक्तिमान फेम अभिनेता ललित परिमू ने स्टार किड्स की एक्टिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसी अभिनेत्रियों को 2-3 साल अभिनय की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ लुक्स नहीं, बल्कि एक्टिंग की कला सीखना भी जरूरी है।
स्टार किड्स को ललित परिमू की नसीहत
Janhvi Kapoor, Ananya Panday

मुंबई। टीवी के मशहूर शो शक्तिमान में नजर आ चुके अभिनेता ललित परिमू ने स्टार किड्स की एक्टिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि फिल्मी परिवारों से आने वाले बच्चों को भी अभिनय की ट्रेनिंग लेनी चाहिए, क्योंकि एक्टिंग एक कला है जिसे सीखने और समझने में समय लगता है।

स्टार किड्स को दी ट्रेनिंग लेने की सलाह

सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में ललित परिमू से अनन्या पांडे, शनाया कपूर और जाह्नवी कपूर जैसी स्टार किड्स को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि अगर लोग उनकी एक्टिंग की आलोचना कर रहे हैं, तो उन्हें इसे गंभीरता से लेना चाहिए और 2-3 साल तक प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेनी चाहिए।

'आसानी से मिली चीजों की कद्र कम होती है'

ललित परिमू ने कहा कि स्टार किड्स को इंडस्ट्री में मौके आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन कई बार वे अभिनय की बारीकियां सीखने पर उतना ध्यान नहीं देते। उनका मानना है कि जब कोई चीज बिना ज्यादा संघर्ष के मिलती है, तो उसकी अहमियत कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें: Shilpa Shinde Controversy: झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी की मांग और सेलिब्रिटीज की नाराजगी, क्या है शिल्पा शिंदे विवाद?

सिर्फ लुक्स नहीं, एक्टिंग भी जरूरी

अभिनेता ने कहा कि आजकल कई स्टार किड्स अपने लुक्स और ग्लैमर पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जबकि अभिनय सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एक्टिंग एक कला है और इसे सीखने के लिए मेहनत, अभ्यास और ट्रेनिंग की जरूरत होती है।

फिल्मी परिवारों के बच्चों को भी सीखनी चाहिए कला

ललित परिमू का मानना है कि फिल्मी परिवारों से आने वाले कलाकारों को भी अभिनय की विधिवत ट्रेनिंग लेनी चाहिए। इससे उनकी प्रतिभा निखरेगी और लोगों को उनकी क्षमता पर सवाल उठाने का मौका नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Peddy Controversy: जाह्नवी कपूर के सीन्स पर भड़के दर्शक, डायरेक्टर ने मांगी माफी, किया बदलाव का ऐलान

'एजेंट विनोद' को लेकर भी की बात

ललित परिमू ने सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म एजेंट विनोद पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि फिल्म के दौरान लीड स्टार्स का ज्यादा दखल होने से निर्देशक श्रीराम राघवन अपने मूल विजन के अनुसार फिल्म नहीं बना पाए।

'डायरेक्टर का विजन हुआ प्रभावित' 

अभिनेता के मुताबिक, फिल्म निर्माण के दौरान निर्देशक को लगातार सलाह दी जा रही थी कि क्या करना है और क्या नहीं। इससे राइटिंग और डायरेक्शन टीम वह नहीं दिखा सकी जो वह दर्शकों तक पहुंचाना चाहती थी। ललित परिमू का मानना है कि यही फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts