इंदौर में ब्राउन शुगर तस्करी का संजय दत्त गिरफ्तार! मनोज से पूछताछ में खुला सप्लाई नेटवर्क का राज

इंदौर। फिल्म अभिनेता संजय दत्त के नाम से मिलता-जुलता उपनाम रखने वाला 21 वर्षीय युवक ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने विशाल उर्फ संजय दत्त बुन्देला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। वह इस मामले में पहले पकड़े गए आरोपी मनोज उर्फ मन्नू से पूछताछ के बाद सामने आया था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
ये भी पढ़ें: धनतेरस की रात जबलपुर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 50 झोपड़ियां जलकर खाक, 35 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
दरअसल, 4 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने राजकुमार सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर मनोज उर्फ मन्नू वर्मा (25) को पकड़ा था। वह निरंजनपुर नई बस्ती का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0183/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में केस दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह भावुक हुए मोहम्मद शमी, 13 साल के सफर में यादगार रहे ये 5 स्पेल
मनोज से पूछताछ में खुला 'संजय दत्त' का नाम
मामले की विवेचना के दौरान क्राइम ब्रांच ने मनोज से ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान निरंजनपुर नई बस्ती निवासी विशाल उर्फ संजय दत्त बुन्देला की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, वह ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा था। नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 भी बढ़ाई गई है।
ये भी पढ़ें: सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में दीपोत्सव की रौनक, हजारों दीपों से जगमगाया परिसर, 8 नवंबर को होगा खजाना पूजन
मारपीट, अड़ीबाजी और लूट के मामले भी दर्ज
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार विशाल उर्फ संजय दत्त कक्षा नौवीं तक पढ़ा है। वह विजय नगर स्थित विंध्येश्वरी ट्रेवल्स में काम करता है। उसके खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। लसूड़िया थाने में वर्ष 2022 में मारपीट, अड़ीबाजी और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था। इसके अलावा परदेशीपुरा थाने में वर्ष 2023 में लूट के मामले में भी उसके खिलाफ धारा 392 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और नशे के कारोबार से जुड़े संपर्कों की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: भोपाल में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या: गहने लूटे, जाते-जाते सोने का दांत भी तोड़कर ले गए
सप्लाई चेन और खरीदारों की तलाश में जुटी पुलिस
विशाल की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच अब ब्राउन शुगर की मूल सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। पुलिस उससे यह जानकारी जुटा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया जाता था, किन लोगों तक इसकी सप्लाई होती थी और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 ने रचा इतिहास, 60 दिन से भी कम समय में 100 करोड़ घंटे देखा गया शो; सलमान खान ने फैंस को कहा शुक्रिया
इस साल 191 आरोपी गिरफ्तार, 4.41 करोड़ का माल जब्त
क्राइम ब्रांच के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 86 प्रकरण दर्ज कर 191 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों में 3.39796 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 36.52 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 426.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई है। इसके अलावा मादक पदार्थों और वाहनों सहित कुल करीब 4 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।




















